![]()
बुरहानपुर में तहसील कार्यालय के जमादार दिनेश पाटील (50) की सोमवार को मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक, उन्होंने दोपहर करीब 12 बजे घर में कीटनाशक पी लिया था। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। लालबाग थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पत्नी बोलीं- सुबह ऑफिस गए थे दिनेश की पत्नी ज्योति बाई ने बताया कि वे सुबह ऑफिस गए थे और दोपहर करीब 12 बजे खाना खाने घर आए थे। उनके मुताबिक, दोनों के बीच कोई विवाद नहीं हुआ था। ज्योति बाई ने बताया कि जब वह पूजा कर रही थीं, तब उन्होंने दिनेश को लड़खड़ाते देखा। इसके बाद उन्होंने सहकर्मियों को फोन कर मदद मांगी। सहकर्मी इंदिरा कॉलोनी स्थित उनके घर पहुंचे और उन्हें अस्पताल ले गए। रविवार रात दिंडी यात्रा से लौटे थे ज्योति बाई के मुताबिक, दिनेश रविवार रात मुक्ताईनगर दिंडी यात्रा से लौटे थे। उन्होंने बताया कि घर में किसी तरह का विवाद नहीं हुआ था। तहसीलदार बोले-सोमवार को ऑफिस नहीं आए तहसीलदार प्रवीण ओहरिया ने बताया कि दिनेश सोमवार को ऑफिस नहीं आए थे। बाद में उन्हें सूचना मिली कि दिनेश ने घर पर कीटनाशक पी लिया है। इसके बाद उनकी मौत की जानकारी मिली।
Source link
बुरहानपुर में तहसील के जमादार ने कीटनाशक पिया:इलाज के दौरान मौत, पत्नी बोलीं-दोपहर खाना खाने घर आए थे, तहसीलदार ने कहा-ऑफिस नहीं आए
