Headlines

कोडरमा में ट्रैक्टर पलटने से युवक की मौत:खेत की जुताई के दौरान हादसा, डोमचांच का मामला; अस्पताल पहुंचने से पहले ही गई जान




कोडरमा जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र के पारडीह बगड़ो गांव में शनिवार दोपहर एक युवक की ट्रैक्टर पलटने से मौत हो गई। युवक खेत की जुताई कर रहा था, तभी ट्रैक्टर पलट गया और वह उसके नीचे दब गया। मृतक की पहचान पारडीह बगड़ो निवासी 25 वर्षीय सुधीर यादव, पिता राजू यादव के रूप में हुई है। मृतक के चाचा अशोक यादव ने बताया कि शनिवार दोपहर सुधीर अपने खेत में ट्रैक्टर से जुताई कर रहा था। जुताई के दौरान ट्रैक्टर खेत के कीचड़ में फंस गया। सुधीर ने उसे निकालने का प्रयास किया, लेकिन इसी कोशिश में ट्रैक्टर अचानक खेत में पलट गया। ट्रैक्टर पलटने से सुधीर का संतुलन बिगड़ गया और वह इंजन के नीचे दब गया। आसपास काम कर रहे अन्य किसान तुरंत मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद सुधीर को ट्रैक्टर के नीचे से निकाला जा सका। किसानों ने सुधीर को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। सुधीर विवाहित था और उसका एक छोटा बेटा भी है। इस घटना से परिवार में दुख का माहौल है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *