Headlines

कोडरमा में दुर्गा पूजा से पहले खाद्य सुरक्षा जांच:22 दुकानों की जांच, मिलावटी खाने पर कार्रवाई; 3 दुकानदारों पर जुर्माना




दुर्गा पूजा से पहले कोडरमा जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था और सुरक्षा के साथ-साथ खाने-पीने की चीजों की गुणवत्ता पर भी खास ध्यान दिया जा रहा है। उपायुक्त के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी अभिषेक आनंद के नेतृत्व में टीम ने कोडरमा बाजार और जयनगर मोड़ पर जांच अभियान चलाया। इसमें कुल 22 दुकानों, होटलों और ठेलों की पड़ताल की गई। जांच में कई दुकानों पर लापरवाही मिली। जलेबी, लड्डू और छोले जैसे पकवानों में हानिकारक रंग इस्तेमाल हो रहे थे। टीम ने मौके पर ही मिलावटी सामान नष्ट कर दिया। बिना लाइसेंस वाले दुकानदारों को तुरंत FSSAI लाइसेंस लेने को कहा गया। तीन दुकानदारों पर 900 रुपए का जुर्माना लगाया खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने सभी कारोबारियों को साफ-सफाई रखने और पैकेटबंद सामान पर पूरी जानकारी लिखने की हिदायत दी। बासी या खराब सामान बेचने पर दुकान सील करने की चेतावनी भी दी गई। इसी अभियान के तहत खुले सिगरेट और गुटखा बेचने वाले तीन दुकानदारों पर 900 रुपए का जुर्माना लगाया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि स्कूल, कॉलेज, अस्पताल और सरकारी कार्यालयों के 100 मीटर के दायरे में किसी भी प्रकार के तंबाकू उत्पाद की बिक्री कानूनन अपराध है। नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *