Headlines

कोतवाली कारागार में आधी रात गूंजे जय कन्हैया लाल की:कृष्ण जन्म पर मंदिरों में रही भीड़, भजन-कीर्तन में झूमे श्रद्धालु, टाटीबंध में 1KM जाम




छत्तीसगढ़ में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम देखने को मिली। रात 12 बजे मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया। मंदिरों को रंग-बिरंगी लाइटों और फूलों से सजाया गया था। विशेष पूजा, अभिषेक, भजन-कीर्तन और भोग लगाए गए। रायपुर के सिटी कोतवाली स्थित कारागार में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की झलक देखने को मिली। रायपुर के जैतुसाव मठ में भगवान को 11 क्विंटल मालपुए और 1 क्विंटल पंजीरी का भोग लगाया गया। वहीं टाटीबंध सर्विस रोड पर करीब 1 किलोमीटर लंबा जाम लगा। इस्कॉन मंदिर समेत सर्विस रोड से दुर्ग की ओर जाने वाले लोग जाम में फंसे रहे। रायगढ़ में 20 से ज्यादा झांकियां बनाई गईं। बिलासपुर में श्रद्धालु बच्चों को कृष्ण के रूप में सजाकर मंदिर पहुंचे। सरगुजा पैलेस परिसर में मटकी फोड़ प्रतियोगिता हुई। भिलाई में मंदिर परिसर ‘हरे कृष्ण, हरे राम’ के जयकारों से गूंजता रहा। भजन-कीर्तन पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। पहले देखिए ये तस्वीरें- कृष्ण जन्मोत्सव से जुड़े अपडेट्स जानने के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइये…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *