Headlines

दिल्ली-रींगस एक्सप्रेस के चार फेरे बहाल, यात्रियों को राहत:आज से होगी संचालित, रेवाड़ी व नारनौल के लोगों को मिलेगा लाभ




फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी रेलखंड पर चल रहे दोहरीकरण कार्य के बीच यात्रियों के लिए राहतभरी खबर है। उत्तर पश्चिम रेलवे ने नॉन इंटरलॉकिंग ब्लॉक के कारण पूर्व में आंशिक रूप से रद्द की गई दिल्ली-रींगस एक्सप्रेस के दो-दो फेरे पुनः बहाल करने का निर्णय लिया है। इससे दिल्ली, रेवाड़ी और रींगस के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि कुण्ड, पाली और खोरी स्टेशनों के बीच दोहरीकरण कार्य किया जा रहा है। इसी कार्य के चलते नॉन इंटरलॉकिंग ब्लॉक लिया गया है, जिसके कारण कुछ रेल सेवाओं में अस्थायी बदलाव किया गया था। अब परिचालन की समीक्षा के बाद दिल्ली-रींगस एक्सप्रेस के चार फेरों को पुनः संचालित करने का फैसला लिया गया है। आज से होगी संचालित रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 74041 दिल्ली-रींगस एक्सप्रेस 5 और 6 सितंबर को अपने निर्धारित समय और मार्ग से दिल्ली से रींगस तक संचालित होगी। वहीं गाड़ी संख्या 74042 रींगस-दिल्ली एक्सप्रेस 6 और 7 सितंबर को रींगस से दिल्ली के लिए नियमित रूप से चलेगी। यात्रियों को राहत रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इन रेल सेवाओं के बहाल होने से उन यात्रियों को विशेष राहत मिलेगी, जिन्हें दोहरीकरण कार्य के कारण अपनी यात्रा योजनाओं में बदलाव करना पड़ रहा था। इससे दैनिक यात्रियों, नौकरीपेशा लोगों, विद्यार्थियों और अन्य यात्रियों को आवागमन में आसानी होगी। ट्रेन की लें ले जानकारी उत्तर पश्चिम रेलवे ने बताया कि कुण्ड-पाली-खोरी रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य भविष्य में रेल परिचालन को अधिक सुरक्षित, सुगम और समयबद्ध बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। यात्रियों से अपील की गई है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की अद्यतन स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *