Headlines

कोरबा में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, PM का फूंका पुतला:दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में पुलिस से झूमा-झटकी




कोरबा में मंगलवार को भारतीय युवा कांग्रेस ने नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन किया। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के निर्देश पर शहर और ग्रामीण युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सुभाष चौक, निहारिका में शाम 5 बजे प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया। इस प्रदर्शन में युवा कांग्रेस, एनएसयूआई के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में छात्र-युवा शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। उनके हाथों में तख्तियां थीं, जिन पर “छात्रों पर लाठीचार्ज बंद करो” और “नीट पेपर लीक की सीबीआई जांच हो” जैसे नारे लिखे थे। प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से शुरू हुआ था। हालांकि, जैसे ही कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री का पुतला जलाने का प्रयास किया, पुलिस ने उसे बुझाने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की और झूमा-झटकी हुई। बाद में वरिष्ठ नेताओं के हस्तक्षेप से स्थिति नियंत्रित हुई और पुतला दहन किया गया। केंद्र सरकार पर छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ का आरोप आंदोलनकारी नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है। उनका आरोप था कि पेपर लीक जैसे गंभीर मुद्दे पर सरकार चुप है और आवाज उठाने वाले छात्रों पर लाठीचार्ज कराया जा रहा है। उन्होंने इसे लोकतंत्र की हत्या बताया और कहा कि युवा कांग्रेस इसका पुरजोर विरोध करती है। दोषियों पर कार्रवाई तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष राकेश पंकज ने कहा कि जब तक दोषियों पर कार्रवाई नहीं होती और नीट परीक्षा में हुई धांधली की निष्पक्ष जांच नहीं होती, तब तक युवा कांग्रेस का आंदोलन जारी रहेगा। पूर्व मंत्री सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता रहे मौजूद इस आंदोलन में कोरबा के पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, कांग्रेस शहर अध्यक्ष मुकेश राठौर, जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष मनोज चौहान, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश पंकज और युवा कांग्रेस ग्रामीण जिला अध्यक्ष विकास सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *