Headlines

कांग्रेस ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका:पूर्णिया में राहुल गांधी की गिरफ्तारी का विरोध, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग




पूर्णिया में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का पुतला दहन किया और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। यह विरोध प्रदर्शन पूर्णिया जिला युवा कांग्रेस कमिटी के बैनर तले आयोजित किया गया था। शहर के आर एन साह चौक पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट हुए। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और उसकी नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने राहुल गांधी की गिरफ्तारी को अलोकतांत्रिक बताते हुए सरकार के खिलाफ अपना रोष व्यक्त किया। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे जिला युवा कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष शेख सद्दाम ने कहा – “राहुल गांधी की गिरफ्तारी लोकतांत्रिक परंपराओं, संविधान और विपक्ष की आवाज को दबाने का सीधा प्रयास है। केंद्र सरकार राजनीतिक विद्वेष के तहत लोकतांत्रिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है। देश की जनता इस तानाशाही रवैये को कतई बर्दाश्त नहीं करेगी।” मोदी सरकार से रिहाई और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

ज़िला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुमार आदित्य ने भी केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने मांग की है कि राहुल गांधी को तुरंत रिहा किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की भी पुरजोर मांग की। कुमार आदित्य ने कहा – “सरकार विपक्ष के नेताओं को डराकर जनहित के मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है, जिसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।” कार्यक्रम में भारतीय युवा कांग्रेस, एनएसयूआई (NSUI), महिला कांग्रेस और सेवादल ने हिस्सा लिया । इसके अलावा अन्य सहयोगी संगठनों के सैकड़ों पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। प्रदर्शन में मौजूद कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर लोकतंत्र और संविधान की रक्षा करने का संकल्प लिया और यह चेतावनी दी कि जब तक राहुल गांधी की रिहाई नहीं हो जाती, तब तक कांग्रेस का यह आंदोलन सड़क से लेकर संसद तक जारी रहेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *