Headlines

हिसार में बदमाशों को गंजा कर बाजार में घुमाया:व्यापारी भाइयों पर हथियारों के साथ हमला किया था; CCTV फुटेज हुए थे वायरल




हिसार में 3 लाख रुपए की मंथली देने से इनकार करने पर दो व्यापारी भाइयों पर जानलेवा हमला करने के आरोपियों को पुलिस ने गंजा कर आज शुक्रवार को बाजार में घुमाया। आरोपी इस दौरान लंगड़ाकर चल रहे थे। पुलिस आरोपियों को थाने से उस जगह पर ले गई जहां उन्होंने वारदात को अंजाम दिया था। बाजारों में लोगों की भीड़ आरोपियों को देखने के लिए जुट गई। सिविल लाइन थाना पुलिस आरोपियों को मुख्य सड़क से लेकर करीब 200 मीटर अंदर पैदल ही लेकर गई। निशानदेही के दौरान मोहल्ले के लोग इकट्ठा हो गए। पुलिस ने बीते दिन 5 आरोपियों को गिरफ्तार करके उनके सिर मुंडवाए थे । गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राहुल उर्फ गोल्डन, मोहित उर्फ रोज, काकू उर्फ मंगल, मोहित उर्फ भैया और आकाश निवासी हिसार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त लाठी-डंडे और तेजधार हथियार भी बरामद किए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *