Headlines

कोरबा में हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार:बहन पर बुरी नजर रखने के शक में दोस्त संग रची हत्या की सा​जिश,जहरीली शराब पिलाकर मार डाला




कोरबा में दो साल पुराने एक चर्चित हत्या मामले के मुख्य आरोपी वैभव भारती को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उस पर ₹5,000 का इनाम घोषित था। वैभव भारती को शनिवार, 1 अगस्त 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। इससे एक दिन पहले, सह-आरोपी जितेंद्र मसीह को भी पुलिस ने पकड़ा था। अब इस हत्याकांड के दोनों फरार आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं। बहन पर गलत नजर के शक में रची हत्या की साजिश उरगा थाना पुलिस जिला पुलिस अधीक्षक कोरबा के निर्देश पर लगातार कार्रवाई कर रही थी। जांच के दौरान यह सामने आया कि मृतक विकास अग्रवाल और मुख्य आरोपी वैभव भारती के बीच पुरानी रंजिश थी। वैभव को संदेह था कि विकास उसकी बहन पर गलत नजर रखता है। इसी रंजिश के कारण वैभव ने अपने साथी जितेंद्र मसीह के साथ मिलकर विकास की हत्या की साजिश रची। शराब में चूहे मारने की दवा मिलाकर पिलाई पुलिस के अनुसार, 16 फरवरी 2024 को एक शादी समारोह में दोनों आरोपियों ने अपनी योजना को अंजाम दिया। उन्होंने पहले विकास को खूब शराब पिलाई। जब विकास नशे में धुत हो गया, तो वे दुकान से चूहे मारने की जहरीली दवा लाए और उसे शराब में मिला दिया। यह जहरीली शराब डिस्पोजेबल गिलास में विकास को पिला दी गई। कुछ देर बाद विकास की तबीयत बिगड़ी और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। दोनों आरोपियों पर ₹5,000 का इनाम घोषित पोस्टमॉर्टम और एफएसएल रिपोर्ट में शराब में जहरीले पदार्थ की पुष्टि हुई, जिसके बाद हत्या और आपराधिक षड्यंत्र का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। घटना के बाद से ही वैभव भारती और जितेंद्र मसीह फरार थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए, कोरबा एसपी ने दोनों की गिरफ्तारी पर ₹5,000 का इनाम घोषित किया था। उरगा थाना पुलिस पिछले दो सालों से तकनीकी विश्लेषण, मुखबिर नेटवर्क और संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही थी। 31 जुलाई 2026 को सह-आरोपी जितेंद्र मसीह को गिरफ्तार किया गया। उसकी पूछताछ और मेमोरेंडम के आधार पर पुलिस को मुख्य आरोपी वैभव भारती के छिपने के स्थान की जानकारी मिली, जिसके बाद दबिश देकर उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *