![]()
कौशांबी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे एक ट्रक अनियंत्रित होकर नेशनल हाईवे पर पलट गया। हादसे में ड्राइवर और कंडक्टर ट्रक के केबिन में फंस गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया। उन्होंने ट्रक का शीशा तोड़कर केबिन में फंसे चालक और खलासी को सुरक्षित बाहर निकाला। स्थानीय लोगों की सतर्कता से दोनों की जान बच गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा घटना की सूचना मिलते ही कोखराज थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भिजवाया। साथ ही दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को हटवाकर हाईवे पर यातायात सुचारु कराया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ट्रक राजस्थान से सामान लेकर वाराणसी जा रहा था। दुर्घटना किस कारण हुई, इसकी जांच पुलिस कर रही है। फिलहाल, ड्राइवर और कंडक्टर की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस उनकी पहचान कराने और हादसे के कारणों की जांच में जुटी है।
Source link
कौशांबी में हाईवे पर पलटा ट्रक, ड्राइवर-कंडक्टर फंसे:ग्रामीणों ने बचाया, पुलिस ने घायलों को हॉस्पिटल भेजा
