Headlines

खुद को पंडित बताकर कर रहा था गांजा तस्कर:महासमुंद में 10.19 किलो गांजा बरामद,कटनी ले जा रहा था,एनएच-53 पर घेराबंदी कर पकड़ा




महासमुंद जिले में गांजा तस्करी के लिए तस्कर नए-नए तरीके अपना रहे हैं। सिंघोड़ा पुलिस ने एनएच-53 पर ग्राम रेहटीखोल के पास एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो भगवा कपड़े पहनकर खुद को पंडित बता रहा था। आरोपी ट्रॉली बैग में गांजा लेकर बस का इंतजार कर रहा था। मुखबिर से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ा। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान श्रवण कुमार तिवारी (40) निवासी करौदी, थाना बरही, जिला कटनी (मध्यप्रदेश) के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके ट्रॉली बैग से 10 किलो 190 ग्राम गांजा बरामद हुआ। इसकी अनुमानित कीमत करीब 5 लाख 9 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन भी जब्त किया है। जब्त संपत्ति की कुल कीमत करीब 5 लाख 10 हजार रुपए है। ओडिशा से गांजा लेकर कटनी जा रहा था पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह ओडिशा के बलांगीर जिले के डोंगरीपाली से गांजा लेकर आ रहा था। उसे गांजा मध्यप्रदेश के कटनी ले जाना था, जहां इसे बेचने की योजना थी। हालांकि, कटनी पहुंचने से पहले ही सिंघोड़ा पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने संदिग्ध गतिविधि के आधार पर आरोपी को रोका और ट्रॉली बैग के बारे में पूछताछ की। शुरुआत में वह पुलिस को गोलमोल जवाब देता रहा। लगातार पूछताछ के बाद उसने बैग में गांजा होने की बात स्वीकार की। इसके बाद पुलिस ने गांजा जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। NDPS एक्ट के तहत केस पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 20(बी)(2)(बी) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले में गांजा तस्करी के नेटवर्क और आरोपी से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है। यह कार्रवाई एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स और महासमुंद पुलिस के ऑपरेशन निश्चय के तहत की गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *