Headlines

पंचकूला पुलिस ने पकड़ी 25 लाख की अवैध शराब:सब्जियों के बीच छिपाई, चंडीगढ़ से गुजरात भेजी जा रही, सोनीपत का ड्राइवर अरेस्ट




पंचकूला क्राइम ब्रांच-3 की टीम ने सूरज सिनेमा पार्किंग, सेक्टर-1 के पास नाकाबंदी के दौरान एक कैंटर से अवैध शराब पकड़ी है। पुलिस ने कैंटर ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने के लिए कैंटर में आगे सब्जियों की प्लास्टिक क्रेटें रखी थीं। इनके पीछे बड़ी मात्रा में शराब की पेटियां छिपाई गई थी। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक आईपीएस अमरिंदर सिंह ने बताया कि क्राइम ब्रांच-3 की टीम को सूचना मिली थी। जिसमें बताया गया था कि सोनीपत निवासी राकेश कुमार चंडीगढ़ से अवैध शराब लोड कर पंचकूला होते हुए आगे जाने वाला है। पुलिस ने नाकाबंदी करके पकड़ा कंटेनर इस सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने सूरज सिनेमा की ओर जाने वाली सड़क पर नाकाबंदी की। सुबह एक संदिग्ध कैंटर दिखाई दिया। पुलिस नाका देखकर ड्राइवर ने कैंटर को तेज गति से भगाते हुए सूरज सिनेमा की पार्किंग की तरफ मोड़ दिया। इंचार्ज अजीत सिंह की अगुवाई में टीम ने पीछा कर कैंटर को रोका और ड्राइवर राकेश कुमार को पकड़ लिया। पुलिस पूछताछ में ड्राइवर ने कैंटर में सब्जी होने की बात कही। जांच करने पर प्लास्टिक की क्रेटों के पीछे शराब की पेटियां छिपी मिलीं। ड्राइवर से शराब का लाइसेंस और परमिट मांगा गया, लेकिन वह कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका। कंटेनर में भरी गई 564 पेटी शराब तलाशी के दौरान पुलिस ने कुल 564 पेटियां अवैध शराब बरामद कीं। इसमें अंग्रेजी और देसी शराब और बीयर शामिल थी। पुलिस ने शराब के साथ 15 प्लास्टिक क्रेट और कैंटर को भी कब्जे में लिया है। पुलिस कमिश्नर पंकज नैन ने बताया कि इस मामले में थाना सेक्टर-7 पंचकूला में आरोपी राकेश कुमार के खिलाफ हरियाणा आबकारी संशोधित अधिनियम की धारा 61(1)(A) के तहत केस दर्ज किया गया है। आगे की जांच शुरू कर दी गई है। शुरुआती पूछताछ में ड्राइवर ने बताया कि शराब को चंडीगढ़ से लोड कर गुजरात पहुंचाया जाना था। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 25 लाख रुपए है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *