Headlines

मसूरिया में बाबा रामदेव का मेले के अंतिम दिन उमड़े-श्रद्धालु:हजारों भक्तों ने किए दर्शन; 51 ज्योतों से की महाआरती-351 किलो प्रसाद बांटा




मारवाड़ के प्रसिद्ध लोकदेवता बाबा रामदेव के मसूरिया मेले में सोमवार को हजारों भक्त पहुंचे। दशमी को बाबा के दरबार और उनके गुरु बालीनाथ की समाधि पर बड़ी संख्या में भक्तों ने दर्शन किए। बाबा रामदेव मंदिर मसूरिया के ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्र चौहान ने बताया- समापन पर गुरु बालीनाथ जी की समाधि मंदिर में 51 ज्योतों से भव्य महा-आरती की गई, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि मेले के दौरान लाखों भक्तों ने दर्शन किए। वहीं अंतिम दिन दशमी पर हजारों की तादाद में दर्शनार्थी पहुंचे। सोमवार को दिनभर चले भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। भक्तों ने मंदिर में वर्षों से प्रज्वलित अखंड ज्योत के भी दर्शन किए। संध्या आरती के साथ इस भव्य मेले का औपचारिक समापन किया गया। आरती के बाद श्रद्धालुओं के बीच 351 किलो पेड़ों का विशेष प्रसाद वितरित किया गया। सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध
दर्शनार्थियों की भारी भीड़ को देखते हुए मेले के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था का पुख्ता प्रबंध किए गए। पूरे परिसर में पुलिस बल तैनात रहा और 56 सीसीटीवी कैमरों से हर गतिविधि पर नजर रखी गई। महिलाओं की सुरक्षा के लिए तैनात विशेष कालिका टीम भी पूरे समय मुस्तैद रही। व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से चलाने में श्री पीपा क्षत्रिय समस्त न्याति सभा ट्रस्ट के सचिव नरेंद्र गोयल, उपाध्यक्ष शिव प्रकाश दईया, दिनेश गोयल, दिनेश प्रकाश पंवार, कोषाध्यक्ष पुरुषोत्तम राखेचा के साथ सैकड़ों स्वयंसेवकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *