Headlines

खैरथल-तिजारा में 7 निकायों में सभापति-चेयरमैन के लिए नामांकन जारी:17 सितंबर को नामांकन जांच, 18 को नाम वापसी; 21 को मतदान और उसी दिन आएगा रिजल्ट




नगर निकाय चुनाव में पार्षदों के परिणाम घोषित होने के बाद अब शहरों की ‘शहरी सरकार’ के मुखिया (सभापति और चेयरमैन) की कुर्सी को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। खैरथल-तिजारा जिले के सातों नगरीय निकायों में सभापति और चेयरमैन पद के चुनाव की प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो गई है। पहले दिन नामांकन दाखिल करने के साथ ही चुनावी बिसात बिछनी शुरू हो गई है। चुनावी कार्यक्रम- जिले के इन 7 निकायों में होना है चुनाव खैरथल-तिजारा जिले के कुल सात नगरीय निकायों में मुखिया का चुनाव होना है, जिनमें शामिल हैं- नगर परिषद: खैरथल, भिवाड़ी और तिजारा। नगर पालिका: किशनगढ़बास, टपूकड़ा, कोटकासिम और मुंडावर। भाजपा के विश्वास यादव ने भरा नामांकन, पार्षदों ने ली शपथ मंगलवार को किशनगढ़बास नगर पालिका में सियासी हलचल सबसे तेज रही। यहाँ भाजपा की ओर से विश्वास यादव ने चेयरमैन पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने से पहले रिटर्निंग अधिकारी (RO) सत्यवीर सिंह यादव ने नवनिर्वाचित भाजपा पार्षदों को पद की शपथ दिलाई और उन्हें जीत के प्रमाण पत्र सौंपे। इस अवसर पर पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव, एडवोकेट विश्वास यादव, एडवोकेट अनिल गोयल, एडवोकेट सुधीर गुप्ता सहित भाजपा के कई नवनिर्वाचित पार्षद और कार्यकर्ता मौजूद रहे। रिटर्निंग अधिकारी सत्यवीर सिंह यादव ने बताया: “चेयरमैन चुनाव को लेकर प्रशासन की ओर से सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शांतिपूर्ण तरीके से नामांकन प्रक्रिया जारी है।” खैरथल: चुनावी घोषणा चस्पा, प्रक्रिया शुरू खैरथल नगर परिषद में भी मंगलवार से चुनावी बिगुल बज गया है। रिटर्निंग अधिकारी लालचंद ने बताया कि चेयरमैन चुनाव को लेकर मंगलवार को नगर परिषद कार्यालय में आधिकारिक घोषणा चस्पा कर दी गई है। इसके साथ ही नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 18 सितंबर को नाम वापसी के बाद ही यहाँ चुनावी मैदान की असली तस्वीर साफ हो पाएगी। तिजारा: पहले दिन खाली रहा नामांकन काउंटर तिजारा नगर परिषद में सभापति पद के लिए मंगलवार को नामांकन प्रक्रिया तो शुरू हो गई, लेकिन पहले दिन किसी भी दल या निर्दलीय प्रत्याशी ने अपना पर्चा दाखिल नहीं किया। रिटर्निंग अधिकारी दिव्या कुमारी ने बताया कि पहले दिन कोई नामांकन प्राप्त नहीं हुआ है। बुधवार दोपहर 3:00 बजे तक नामांकन दाखिल करने का अंतिम समय है, ऐसे में बुधवार को भारी संख्या में नामांकन दाखिल होने की उम्मीद है। 18 को साफ होगी तस्वीर, 21 को ताजपोशी 18 सितंबर को दोपहर 3 बजे तक नाम वापसी की समय सीमा समाप्त होने के बाद प्रत्याशियों को सिंबल आवंटित कर दिए जाएंगे। इसके बाद यह साफ हो जाएगा कि किस निकाय में चेयरमैन या सभापति की कुर्सी के लिए कितने उम्मीदवार मैदान में बचे हैं। वहीं, 21 सितंबर को दोपहर बाद यह साफ हो जाएगा कि सातों निकायों में ‘शहरी सरकार’ का ताज किसके सिर सजेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *