Headlines

गंगा फिर उफनाई, तटवर्ती इलाकों में पानी:उन्नाव में 4 दिन से बढ़ रही गंगा, 24 घंटे में 11 सेंटीमीटर चढ़ा पानी; फिर बिगड़े हालात




उन्नाव में पहाड़ों पर लगातार बारिश और बांधों से छोड़े जा रहे पानी के चलते गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। चार दिन से जारी बढ़ोतरी के कारण तटीय इलाकों में बाढ़ की स्थिति दोबारा गंभीर होने लगी है। बुधवार शाम छह बजे 112.64 मीटर दर्ज जलस्तर गुरुवार सुबह 112.71 मीटर पहुंच गया। केंद्रीय जल आयोग ने गुरुवार शाम तक जलस्तर और बढ़ने की संभावना जताई है। गंगा का पानी चेतावनी बिंदु 112 मीटर पार कर चुका है। पश्चिमी गंगाघाट के कर्बला, गोताखोर, हुसैन नगर, तेजीपुरवा और सैय्यद कंपाउंड में घरों के आसपास पानी भर गया है। वहीं ग्रामीण इलाकों में भी कई गांवों तक पानी पहुंचने से लोगों को आवागमन के लिए नाव का सहारा लेना पड़ रहा है। गंगाघाट के मोहल्लों में घरों तक पहुंचा पानी जलस्तर बढ़ने से तटीय मोहल्लों में मुश्किलें बढ़ गई हैं। कई घरों के आसपास जलभराव होने से लोगों की दिनचर्या प्रभावित है। श्रीनगर और मालवीय नगर में भी पानी बढ़ रहा है। अभिभावकों ने बच्चों को अकेले घर से बाहर निकलने पर रोक लगा दी है। स्कूली बच्चों और नौकरीपेशा लोगों को भी आवागमन में परेशानी हो रही है। गांवों में नाव से हो रहा आवागमन गंगा का पानी गजियाखेड़ा, डेरा पीपरखेड़ा और पोनी गांव तक पहुंच गया है। कई मकान पानी से घिर गए हैं। डेरा पीपरखेड़ा का पंचायत घर भी बाढ़ के पानी की चपेट में है। गगनीखेड़ा, फत्तेखेड़ा और लक्ष्मीखेड़ा में पानी प्रवेश करने से रास्ते प्रभावित हुए हैं। कई जगह ग्रामीणों को आने-जाने के लिए नाव का सहारा लेना पड़ रहा है। सितंबर में घटा था जलस्तर, अब फिर बढ़ी चिंता जुलाई से गंगा के जलस्तर में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। लंबे समय तक बाढ़ की स्थिति के बाद सितंबर के मध्य में पानी घटकर चेतावनी बिंदु से काफी नीचे चला गया था। इससे तटवर्ती लोगों ने राहत की सांस ली थी, लेकिन अब चार दिन से लगातार बढ़ रहा पानी फिर चिंता बढ़ा रहा है। सुरक्षा के लिए कई इलाकों की बिजली बंद बाढ़ प्रभावित और तटीय इलाकों में सुरक्षा के मद्देनजर विद्युत विभाग ने कई जगह बिजली आपूर्ति बंद कर दी है। इससे रात में कई इलाके अंधेरे में डूब जाते हैं और लोगों की परेशानी बढ़ गई है। अधिकारियों के मुताबिक जलस्तर कम होने और स्थिति सामान्य होने के बाद ही बिजली आपूर्ति बहाल की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *