![]()
सतना के शासकीय हाईस्कूल कामताटोला में स्कूल का सामान बेचे जाने की शिकायत के बाद शिक्षा विभाग ने जांच शुरू कर दी है। स्कूल परिसर से ई-रिक्शा में किताब-कॉपियां लोड करते हुए एक वीडियो भी सामने आया। जिला शिक्षा अधिकारी के निर्देश पर सोहावल के विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने बुधवार को मामले की जांच के लिए दो सदस्यीय कमेटी बनाई है। साथ ही, प्रभारी प्राचार्य संगीता जैन को नोटिस जारी कर दो दिन में जवाब और संबंधित दस्तावेज मांगे हैं। नोटिस में प्रभारी प्राचार्य से पूछा गया है कि वे कब से पदस्थ हैं और उनका मूल पद क्या है। उनसे यह भी स्पष्ट करने को कहा गया है कि क्या उन्होंने स्कूल का सामान बेचने या किसी को देने का निर्देश दिया था। दो दिन में नोटिस का जवाब मांगा
यह भी पूछा गया है कि क्या इसके लिए सक्षम स्तर से अनुमति ली गई थी और तय प्रक्रिया का पालन हुआ था। जांच में खरीदार का नाम, पता, मोबाइल नंबर और बेचे गए सामान का पूरा विवरण भी मांगा गया है। साथ ही, बिक्री से मिली रकम और उसके संधारण का ब्यौरा भी मांगा गया है। जिला शिक्षा अधिकारी के 30 सितंबर 2026 के पत्र के संदर्भ में जारी नोटिस में सभी संबंधित अभिलेख दो दिन के भीतर उपलब्ध कराने को कहा गया है, ताकि जांच प्रतिवेदन वरिष्ठ कार्यालय को भेजा जा सके।
Source link
सतना के सरकारी स्कूल में सामान बेचने की शिकायत:ई-रिक्शा में किताबें लोड करने का VIDEO; प्रभारी प्राचार्य को नोटिस, दो दिन में जवाब मांगा
