Headlines

लुधियाना जेल में बंदियों में हुई झड़प:मारपीट करके जबरी खाते में 2 लाख रुपए डलवाए, एक कीपैड मोबाइल भी बरामद




लुधियाना की केंद्रीय जेल में बंद बंदियों द्वारा हवाला के जरिए 2 लाख रुपए अपने जानकार के खाते में डलवाने का मामला सामने आया है। जेल प्रशासन की शिकायत पर थाना डिवीजन नंबर-7 की पुलिस ने 6 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक कीपैड मोबाइल फोन भी बरामद किया है। पुलिस को दी शिकायत में केंद्रीय जेल लुधियाना के सहायक सुपरिंटेंडेंट रिश्वपाल गोयल ने बताया कि जेल में बंद हरीसिमरन सिंह मंड, जगवीर सिंह, जतिंदर सिंह, अभय, कैदी गुरजीत सिंह उर्फ हरमन और हवलाती सुखमन ने कथित तौर पर जेल के अंदर से हवाला के जरिए रुपए ट्रांसफर करवाए। आरोप है कि आरोपियों ने करीब 2 लाख रुपए अपने किसी जानकार के बैंक खाते में डलवाए। जेल प्रशासन को जांच के दौरान आरोपियों के पास एक कीपैड मोबाइल फोन भी मिला। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर सभी छह आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 308(4) BNS और धारा 42(2) पंजाब प्रिजन्स एंड करेक्शनल सर्विसेज एक्ट, 2026 के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मामले में हवाला के जरिए रकम ट्रांसफर करने और जेल के अंदर मोबाइल फोन पहुंचने के संबंध में जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *