Headlines

गठबंधन की घोषणा से पहले सतीश पूनिया का पंजाब दौरा:नेताओं को दो टूक- सम्मानित करने के लिए गुलदस्ते-शॉल न लाएं, चंडीगढ़ में करेंगे बैठक




भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी बनने के बाद डॉ. सतीश पूनिया पहली बार पंजाब के दौरे पर आ रहे हैं। पूनिया शिरोमणि अकाली दल से गठबंधन का ऐलान करने से पहले पंजाब भाजपा नेताओं के साथ बैठकें करेंगे, ताकि ऐन वक्त पर पार्टी में किसी तरह की बगावत न हो। डॉ. पूनिया आज से तीन दिन पंजाब के दौरे पर हैं। पहले दिन वे चंडीगढ़ में पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। कल जालंधर और दौरे के आखिरी दिन अमृतसर में रहेंगे, जहां वे कार्यकर्ताओं से लेकर शीर्ष नेतृत्व के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों भी उनके साथ रहेंगे। इन बैठकों में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। वहीं डॉ. पूनिया ने प्रभारी बनने के बाद पंजाब के भाजपा नेताओं और वर्कर्स को एक कड़ा संदेश दिया है कि दौरे के दौरान उन्हें सम्मानित करने के लिए गुलदस्ते, साफा, शॉल या अन्य महंगे कपड़े लेकर न आएं। उन्होंने कहा कि आप मुझे केवल एक फूल देकर सम्मानित कर सकते हैं। डॉ. पूनिया ने वीडियो संदेश में नेताओं व वर्कर्स से कही 6 प्रमुख बातें जानिंए.. पंजाब को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष की मीटिंग पंजाब विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर डॉ. सतीश पूनिया ने पंजाब चुनाव प्रभारी व केंद्रीय मंत्री आर. सी. पाटिल और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ कुछ दिन पहले दिल्ली में बैठक की थी। हाईकमान से पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए ‘लाइन ऑफ एक्शन’ लेकर पूनिया पंजाब आ रहे हैं। हाईकमान के आदेशों को पंजाब में लागू करने को लेकर नेताओं से बातचीत करेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *