Headlines

जालंधर में हुक्का बार पर पुलिस की रेड:₹10.71 लाख कैश और अवैध शराब मिली, गहने भी जब्त; तस्कर गिरफ्तार




जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत हुक्का बार पर छापा मारा। पुलिस ने मौके से हुक्का-चिलम, शराब, मोबाइल फोन और सोने के गहने जब्त किए हैं। यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह के निर्देशों पर की गई। एडीसीपी जोन-2 माधवी शर्मा और एसीपी वेस्ट आतिश भाटिया की टीम ने थाना बस्ती बावा खेल के एसएचओ इंस्पेक्टर जयइंदर सिंह की अगुवाई में कार्रवाई की। पुलिस ने इस दौरान शहर के एक नामी तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 10.71 लाख रुपए की नकदी भी बरामद की है। गुप्त सूचना के आधार पर एक्साइज इंस्पेक्टर मंजीत सिंह और थाना बस्ती बावा खेल के एसआई बलविंदर सिंह की संयुक्त टीम ने रविवार को कार्रवाई करते हुए बाबा काहनदास नगर निवासी तरसेम सिंह उर्फ सीमा (पिता बुआ दास) को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसे गली नंबर-1 स्थित मकान नंबर-03 से काबू किया। 14 बोतल व्हिस्की भी पकड़ी गई तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से शराब, हुक्का और अन्य सामान बरामद किया। बरामदगी में 8 बोतल ब्लैक लेबल, 10 बोतल बैलेन्टाइन व्हिस्की और 4 बोतल जेमिसन व्हिस्की शामिल हैं। इसके अलावा पुलिस ने 3 हुक्का चिलम और 3 हुक्का पाइप भी जब्त किए। आरोपी के पास रखे एक बैग से 10,71,990 रुपए की भारतीय करेंसी बरामद हुई। पुलिस ने उसके कब्जे से एक एप्पल मोबाइल, एक एप्पल टैबलेट, एक सैमसंग मोबाइल, एक सैमसंग कीपैड फोन और एक वीवो मोबाइल भी जब्त किया। इसके अलावा दो सोने के ब्रेसलेट और चार सोने की अंगूठियां भी पुलिस ने कब्जे में ली हैं। तस्कर पर पहले से कई मामले दर्ज थाना बस्ती बावा खेल में आरोपी के खिलाफ एक्साइज एक्ट, COTPA एक्ट की धारा 4-A व 21-A और BNS की धारा 318(4) के तहत FIR नंबर 252 दर्ज की गई है। पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार, तरसेम सिंह उर्फ सीमा आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ इससे पहले भी थाना बस्ती बावा खेल में मारपीट, चोरी और एक्साइज एक्ट के तहत कम से कम छह आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वह विदेशी शराब कहां से लाता था और उसके पास बरामद इतनी बड़ी नकदी का स्रोत क्या है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *