![]()
गयाजी के 162वें स्थापना दिवस पर शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजेंद्र टावर चौक पर प्रदर्शन किया। जिले की अधूरी विकास योजनाओं को पूरा करने की मांग उठाई। साथ ही कहा कि धार्मिक और पर्यटन की दृष्टि से अंतरराष्ट्रीय पहचान रखने वाले गयाजी को विकास में भी नई पहचान मिलनी चाहिए। बिहार और केंद्र सरकार से गयाजी को बिहार की दूसरी राजधानी घोषित करने, इसे स्मार्ट शहरों और रामायण सर्किट की सूची में शामिल करने की मांग की। इसके अलावा व्यवहार न्यायालय में पटना उच्च न्यायालय की बेंच स्थापित करने और अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल को एम्स की तर्ज पर विकसित करने की भी मांग उठाई। आयुर्वेद कॉलेज एवं अस्पताल को फिर से शुरू करने की मांग विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला को अंतरराष्ट्रीय मेला घोषित करने की मांग भी कार्यक्रम में प्रमुखता से उठाई गई। नेताओं ने कहा कि पितृपक्ष के दौरान देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु गयाजी आते हैं। ऐसे में मेले को अंतरराष्ट्रीय स्तर की पहचान और सुविधाएं मिलनी चाहिए। इसके साथ ही वर्षों से प्रस्तावित भूसंडा पशु मेला मैदान में स्टेडियम का निर्माण शुरू कराने, बुनकरों के लिए हैंडलूम टेक्सटाइल पार्क बनाने, फल्गु नदी के दोनों किनारों पर सड़क निर्माण कराने और वर्षों से बंद पड़े गया आयुर्वेद कॉलेज एवं अस्पताल को फिर से शुरू कराने की मांग की गई। कांग्रेस नेताओं ने बिहार राज्य खादी बोर्ड की परती पड़ी जमीन पर सूती-खादी-हैंडलूम मॉल बनाने की मांग भी सरकार के समक्ष रखी। उनका कहना था कि इससे स्थानीय कारीगरों, बुनकरों और छोटे कारोबारियों को बाजार उपलब्ध कराने में मदद मिल सकती है। पार्टी के नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद प्रदर्शन में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह गयाजी महानगर विकास संघर्ष समिति के संयोजक विजय कुमार मिट्ठू, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष राम प्रमोद सिंह, बाबूलाल प्रसाद सिंह, उदय शंकर पालित, मोहम्मद नवाब अली, राजीव कुमार सिंह उर्फ लबी सिंह, इंटक महासचिव टिंकू गिरी, आफताब आलम खान, कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुनील कुमार पासवान, धर्मेंद्र कुमार निराला, इंदल पासवान, शिव कुमार चौरसिया और साहिल गुप्ता समेत कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Source link
गयाजी में अधूरी विकास योजनाएं पूरी करने की मांग:स्थापना दिवस पर राजेंद्र टावर चौक पर कांग्रेस का प्रदर्शन;आयुर्वेद कॉलेज एवं अस्पताल का भी मुद्दा उठाया
