![]()
हिसार के ओल्ड अर्बन एस्टेट के मॉडल टाउन में घर में अकेली रह रही 75 वर्षीय संतोष की मौत के मामले में पुलिस की जांच तेज हो गई है। पुलिस की सीआईए टीम को आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज मिली है, जिसमें एक युवक महिला के घर आते दिखाई दे रहा हैं। पुलिस फुटेज के आधार पर कुछ युवकों की पहचान कर उन्हें काबू करने की तैयारी में है। संतोष अपने मकान में अकेली रहती थीं। उनके पति, बेटे और बेटी की पहले ही मौत हो चुकी थी। आसपास के लोगों के मुताबिक, संतोष हर रोज सुबह मंदिर जाती थीं, लेकिन पिछले दो दिन से वह दिखाई नहीं दीं। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि घटना सोमवार या मंगलवार की हो सकती है। गुरुवार सुबह सफाई करने वाली महिला घर पहुंची तो संतोष मृत अवस्था में मिलीं। शरीर पर चोट के निशान नहीं गुरुवार को घटनास्थल पर पहुंचीं डॉक्टर पूनम, लैबोरेटरी इंचार्ज के मुताबिक, महिला की मौत करीब दो दिन पहले हुई थी। उनके शरीर पर लगी चोटें भी स्पष्ट दिखाई नहीं दे रही थीं। वहीं, जानकारी के मुताबिक, महिला की गर्दन टूटी होने की भी संभावना है। हालांकि, मौत की परिस्थितियों और चोटों की वास्तविक स्थिति को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। एक हाथ और चेहरा काला पड़ा सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए थे। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज, फोरेंसिक जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच कर रही है। शनिवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच में जुटी है। संतोष का एक हाथ और चेहरा काला पड़ गया था, जिसके कारणों का पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चल पाएगा।
Source link
हिसार महिला डेथ केस, CCTV में युवक आता दिखा:डॉक्टर बोले- दो दिन पहले हुई मौत; आरोपी की तलााश में जुटी सीआईए
