![]()
आगरा से महाराष्ट्र के राजगढ़ जा रही गरुड़ उड़ान मशाल यात्रा शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे शाजापुर पहुंची। यहां मराठा समाज, सर्व हिंदू उत्सव समिति, समाजसेवियों और शहरवासियों ने यात्रा का भव्य स्वागत किया। इस दौरान जय भवानी, जय शिवाजी, हर-हर महादेव और जय श्रीराम के नारे लगाए गए। यात्रा के संस्थापक अध्यक्ष और शिवाजी महाराज के सेनापतियों की 14वीं पीढ़ी के वंशज एडवोकेट मारुति आबा गोले ने बताया कि यह यात्रा छत्रपति शिवाजी महाराज के आगरा से निकलकर राजगढ़ पहुंचने की ऐतिहासिक घटना की स्मृति में निकाली जा रही है। 17 अगस्त 1666 को शिवाजी महाराज औरंगजेब की कैद से चतुराई से निकलकर राजगढ़ पहुंचे थे। इस ऐतिहासिक प्रसंग को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह अभियान आयोजित किया जा रहा है। सात सालों से आयोजित हो रही यात्रा मारुति आबा गोले ने जानकारी दी कि यह यात्रा पिछले सात वर्षों से आयोजित की जा रही है। इस वर्ष यात्रा का पांचवां दिन था और शुक्रवार को इसमें 105 लोग शामिल रहे। आगरा से राजगढ़ तक की लगभग 1253 किलोमीटर की दूरी पैदल, साइकिल और अन्य माध्यमों से पूरी की जा रही है। अभियान में धावकों के साथ साइकिल सवार और घुड़सवार भी हिस्सा ले रहे हैं। यात्रा के दौरान इतिहासवेत्ताओं के व्याख्यान, वीरतापूर्ण प्रदर्शन और पर्यावरण संरक्षण के लिए बीजों का छिड़काव किया जा रहा है। इसके साथ ही स्वस्थ भारत का संदेश भी दिया जा रहा है। यह यात्रा कुल चार राज्यों और 57 शहरों से होकर राजगढ़ पहुंचेगी।
Source link
गरुड़ उड़ान मशाल यात्रा शाजापुर पहुंची:आगरा से राजगढ़ जा रही यात्रा का शहरवासियों ने किया स्वागत
