Headlines

Narnaul Cyber Police Arrest Jodhpur Man In Work From Home Fraud Case


हरियाणा में साइबर थाना नारनौल पुलिस ने वर्क फ्रॉम होम के नाम पर कमाई का झांसा देकर टेलीग्राम टास्क के जरिए 7.13 लाख रुपए की साइबर ठगी करने के मामले में राजस्थान के जोधपुर से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान विक्रम निवासी मानपुरा, जोधपुर (

.

पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार के निर्देश पर की गई कार्रवाई की जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक फैजल खान ने बताया कि इस संबंध में चरखी दादरी के बरसाना निवासी आनंद ने साइबर थाना नारनौल में शिकायत दर्ज कराई थी।

नारनौल का साइबर थाना

नारनौल का साइबर थाना

ऑनलाइन टास्क करने को कहा

शिकायत के अनुसार, जुलाई 2024 में आनंद के व्हाट्सऐप पर एक अज्ञात नंबर से वर्क फ्रॉम होम के जरिए कमाई का संदेश आया। रुचि दिखाने पर उसे करीब एक हजार रुपए निवेश कर ऑनलाइन टास्क पूरा करने के लिए कहा गया। टास्क पूरा होने पर उसे करीब 1,300 रुपए वापस मिले, जिससे उसका भरोसा जीत लिया गया। इसके बाद उसे एक टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ दिया गया।

7,13,524 रुपए ठगे

ग्रुप में लगातार नए-नए ऑनलाइन टास्क दिए गए और अधिक मुनाफे का लालच देकर निवेश की राशि बढ़वाई गई। शुरुआत में कुछ रकम वापस कर विश्वास कायम रखा गया, लेकिन बाद में शिकायतकर्ता से कुल 7,13,524 रुपए की ठगी कर ली गई।

जोधपुर से गिरफ्तार

मामले की जांच के दौरान साइबर थाना नारनौल पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और अन्य सबूतों के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी विक्रम को जोधपुर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब इस साइबर गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों की पहचान और उनकी भूमिका की जांच कर रही है।

पुलिस की अपील

महेंद्रगढ़ पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वर्क फ्रॉम होम, ऑनलाइन टास्क, निवेश के बदले अधिक मुनाफे या कम समय में ज्यादा कमाई का लालच देने वाले अज्ञात व्यक्तियों और टेलीग्राम ग्रुपों से सतर्क रहें। किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं या निकटतम साइबर थाना से संपर्क करें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *