Headlines

गांजा और शराब बेचते हुए दो महिलाएं गिरफ्तार:FCI गोदाम के पास थैले में गांजा लेकर ग्राहक का इंतजार कर रही थी महिला




रायपुर के तिल्दा में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने एक साथ दो जगह कार्रवाई की। FCI गोदाम के पास एक महिला थैले में 2 किलो 555 ग्राम गांजा लेकर ग्राहक का इंतजार कर रही थी। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। वहीं दूसरी कार्रवाई में दलाल तालाब के पास 86 पौवा शराब बेच रही 20 साल की महिला गिरफ्तार की गई। ऑपरेशन ‘निश्चय’ के तहत हुई दोनों कार्रवाइयों में पुलिस ने 2.555 किलो गांजा, 86 पौवा शराब और बिक्री की नगदी समेत ₹1.35 लाख से ज्यादा का माल जब्त किया है। थैले की तलाशी ली तो निकला 1.25 लाख का गांजा 31 अगस्त को तिल्दा-नेवरा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मुनगी के FCI गोदाम के पास एक महिला नीली साड़ी में थैला लेकर खड़ी है और गांजा बेचने के लिए ग्राहक तलाश रही है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। महिला को पकड़ने के बाद उसके थैले की तलाशी ली गई तो उसमें 2 किलो 555 ग्राम गांजा मिला। इसकी अनुमानित कीमत ₹1.25 लाख बताई गई है। पुलिस ने आरोपी राखी देवार (40), निवासी वार्ड नंबर 15 तिल्दा को गिरफ्तार कर NDPS एक्ट की धारा 20(बी) के तहत केस दर्ज किया। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल रायपुर भेज दिया गया। दलाल तालाब में शराब बेचते मिली 20 साल की महिला इसी दौरान पुलिस को वार्ड नंबर 15 के दलाल तालाब इलाके में अवैध शराब बिक्री की सूचना मिली। टीम ने मौके पर घेराबंदी की और चुनिया देवार (20) को पकड़ लिया। उसके पास से 86 पौवा अवैध शराब, जिसकी कीमत ₹9,580 है, बरामद हुई। साथ ही शराब बिक्री की ₹450 नगदी भी मिली। कुल जब्ती ₹10,030 की बताई गई है। चुनिया के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया। 1.35 लाख से ज्यादा की जब्ती दोनों मामलों में पुलिस की कार्रवाई का आंकड़ा: 2 किलो 555 ग्राम गांजा – ₹1.25 लाख 86 पौवा अवैध शराब – ₹9,580 शराब बिक्री की नगदी – ₹450 कुल जब्ती – ₹1,35,030 नशे के कारोबार पर पुलिस की नजर पुलिस के मुताबिक ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत इलाके में गांजा और अवैध शराब के भंडारण, बिक्री और सप्लाई पर लगातार नजर रखी जा रही है। मुखबिरों से मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देशन में हुई। इसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चंचल तिवारी, SDOP विधानसभा वीरेन्द्र चतुर्वेदी के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी रमाकांत तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम की भूमिका रही।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *