Headlines

यमुनानगर में दो बच्चों की मां की चाकू मारकर हत्या:पड़ोसी युवक ने रंजिश के चलते चाकू से किए चार वार, अस्पताल ले जाने पर महिला ने तोड़ा दम




यमुनानगर के जगाधरी के पटरी मोहल्ले में आज बुधवार को एक महिला की चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई। वारदात को महिला के पड़ोसी युवक ने कथित तौर पर पुरानी रंजिश के चलते अंजाम दिया। आरोपी ने महिला के शरीर पर कई जगह चाकू से वार किए, जिसमें गले पर किया गया वार जानलेवा साबित हुआ। गंभीर हालत में महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतका की पहचान 26 वर्षीय प्रिया निवासी पटरी मोहल्ला के रूप में हुई है। वह दो बच्चों की मां थी। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी पड़ोसी युवक और महिला के बीच किसी बात को लेकर रंजिश चल रही थी। इसी रंजिश के चलते आरोपी ने प्रिया पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में उसके शरीर पर करीब चार जगह चाकू के वार किए गए। इनमें गले पर किया गया वार बेहद गंभीर था। परिजनों और आसपास के लोगों ने घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसकी हालत लगातार बिगड़ती गई और उसने दम तोड़ दिया। महिला की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में मातम पसर गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *