Headlines

लुधियाना में तेज रफ्तार वाहन ने 3 को मारी टक्कर:बातचीत कर रहे थे दोस्त, पीछे से आई काल बनकर गाड़ी, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती




लुधियाना के मेट्रो रोड पर शुक्रवार सुबह एक तेज रफ्तार मालवाहक वाहन (छोटा हाथी) ने सड़क किनारे खड़े तीन दोस्तों को जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में तीनों दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों सड़क पर ही गिरकर तड़पने लगे, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें संभाला और अस्पताल पहुंचाया। घायलों की पहचान राजेश कुमार, भारत और जीवन के रूप में हुई है। ये तीनों आपस में गहरे दोस्त हैं और एक साथ ही काम करते हैं। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह तीनों मेट्रो रोड पर खड़े होकर आपस में बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक छोटे हाथी के चालक ने वाहन पर से अपना नियंत्रण खो दिया और तेज रफ्तार गाड़ी सीधे तीनों दोस्तों पर चढ़ा दी। राहगीरों ने पहुंचाया अस्पताल हादसे के तुरंत बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों और राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को संभाला और तुरंत इलाज के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल तीनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां डॉक्टरों की टीम उनकी देखरेख कर रही है। आरोपी चालक की हुई पहचान, पुलिस जांच में जुटी हादसे की सूचना मिलने के बाद घायलों के परिवार में हड़कंप मच गया। घायल राजेश कुमार के बेटे रोहित भारती ने पुलिस से इस मामले की गहनता से जांच करने और लापरवाह चालक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। मामले की जांच कर रहे एएसआई (ASI) निर्मल सिंह ने बताया कि पुलिस ने घटना के संबंध में कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे को अंजाम देने वाले छोटे हाथी के चालक की पहचान कर ली गई है। पुलिस हादसे के सही कारणों का पता लगाने के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और जल्द ही आरोपी के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *