Headlines

गुमला में कुएं से मिला व्यक्ति का शव:तीन दिन पहले आया था परिचित के यहां, बकरी चराने निकला था घर से




गुमला जिले के डुमरी थाना क्षेत्र के खेताली बरटोली निवासी 45 वर्षीय जेम्स एक्का की कुएं में डूबने से मौत हो गई। वह तीन दिन पहले अपने साढू जोसेफ एक्का के घर रायडीह थाना क्षेत्र के रंगोला डुंबरटोली आए हुए थे। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह लगभग 8 बजे जेम्स एक्का घर से कुछ दूरी पर बकरी चराने के लिए निकले थे। शाम ढलने तक सभी बकरियां वापस घर लौट आईं, लेकिन जेम्स नहीं लौटे। रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। देर रात लगभग 12 बजे कुबीटोला स्थित एक कुएं में उनका शव मिला। परिजनों ने आनन-फानन में शव को कुएं से बाहर निकाला और स्थानीय पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची रायडीह थाना पुलिस ने शव को शनिवार को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और मामले की छानबीन में जुट गई। मृतक के परिजनों ने आशंका जताई है कि कुएं में पैर फिसलने से जेम्स एक्का की डूबने से मौत हुई होगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा होगा। मृतक खेती-बाड़ी का काम करता था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *