Headlines

गुरदासपुर में चिप वाले बिजली मीटरों पर रार:किसान नेता इंदरपाल बैंस ने घरों से उतरवाए मीटर, कहा- 'बिल आ रहे कई गुना ज्यादा'




पंजाब के गुरदासपुर जिले में बिजली विभाग द्वारा लगाए जा रहे नए ‘चिप वाले (स्मार्ट) मीटरों’ के खिलाफ किसान संगठनों ने मोर्चा खोल दिया है। विभिन्न गांवों में इन मीटरों को लगाने का पुरजोर विरोध किया जा रहा है। विरोध प्रदर्शन अब केवल रोकने तक सीमित नहीं रहा है, बल्कि जिन घरों में यह मीटर पहले ही इंस्टॉल किए जा चुके हैं, किसान अब उन्हें जबरन हटवाने पर उतर आए हैं। बथवाला गांव में किसान यूनियन का एक्शन इसी कड़ी में आज गुरदासपुर के गांव बथवाला और उसके आसपास के कई अन्य गांवों में ग्रामीणों की भारी शिकायतों के बाद किसान यूनियन ने बड़ा कदम उठाया। किसान नेता इंदरपाल सिंह बैंस की अगुवाई में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर कई उपभोक्ताओं के घरों के बाहर लगे चिप वाले मीटरों को अपने स्तर पर ही पोल और दीवारों से उतरवा दिया। ‘जबरदस्ती थोपे जा रहे मीटर, बिलों में भारी उछाल’ चिप वाले मीटरों को हटवाने की इस सीधी कार्रवाई के पीछे उपभोक्ताओं का आर्थिक नुकसान बताया जा रहा है। किसान नेता इंदरपाल सिंह बैंस का आरोप है कि बिजली विभाग द्वारा ये नए चिप वाले मीटर आम जनता पर जबरदस्ती थोपे जा रहे हैं। जिन-जिन गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के घरों में ये मीटर लगाए गए हैं, वहां बिजली की खपत पहले जैसी होने के बावजूद इस महीने का बिल कई गुना बढ़कर आया है। यह सीधे तौर पर जनता की जेब पर डाका है।” आगे भी जारी रहेगी मीटर हटाओ मुहिम किसान नेता ने बिजली विभाग को दो टूक चेतावनी देते हुए स्पष्ट किया कि जो भी ग्रामीण या उपभोक्ता बढ़े हुए बिलों की समस्या को लेकर किसान यूनियन से संपर्क करेगा, उनके घरों से इन विवादित मीटरों को तुरंत हटवा दिया जाएगा। उन्होंने साफ कहा कि जब तक सरकार और विभाग इस व्यवस्था को ठीक नहीं करते, तब तक किसानों की यह ‘मीटर हटाओ मुहिम’ इसी तरह आगे भी आक्रामक रूप से जारी रहेगी। इस घटना के बाद से ग्रामीण इलाकों में बिजली विभाग के कर्मचारियों और किसान संगठनों के बीच टकराव बढ़ने की आशंका गहरा गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *