![]()
शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को पटरी पर लाने और आम लोगों को रोजाना की भयानक जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए गुरदासपुर इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट ने एक बड़ा और सराहनीय कदम उठाया है। ट्रस्ट द्वारा शहर के मुख्य चौराहों और दुर्घटना संभावित ‘ब्लैक स्पॉट्स’ पर अत्याधुनिक ट्रैफिक लाइट सिस्टम लगाने का काम आधिकारिक तौर पर शुरू कर दिया गया है। इस पहल से न केवल यातायात सुगम होगा, बल्कि सड़क हादसों पर भी लगाम लगेगी। विकास कार्यों की शुरुआत करते हुए इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन राजीव शर्मा ने कहा कि शहर को जाममुक्त बनाना और राहगीरों व वाहन चालकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना ट्रस्ट की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि गुरदासपुर की जनता से जो भी वादे किए गए थे, उन्हें धरातल पर उतारकर एक-एक कर पूरा किया जा रहा है। हादसों में आएगी कमी, मजबूत होगा बुनियादी ढांचा चेयरमैन राजीव शर्मा ने बताया कि मुख्य चौराहों पर आधुनिक सिग्नल सिस्टम लगने से यातायात सुचारू रूप से चलेगा और लोगों को बेवजह लगने वाले लंबे जाम से राहत मिलेगी। ट्रैफिक लाइटें लगने से वाहन चालकों के लिए यातायात नियमों का पालन करना आसान होगा, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका काफी कम हो जाएगी। यह आधुनिक ट्रैफिक सिस्टम शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करेगा और गुरदासपुर के सौंदर्यीकरण में भी चार चांद लगाएगा। स्थानीय निवासियों और राहगीरों ने भी इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के इस कदम का स्वागत किया है और उम्मीद जताई है कि जल्द ही शहर की सड़कों पर बदलाव नजर आने लगेगा।
Source link
गुरदासपुर में जाम से मुक्ति, चमकेगा शहर!:मुख्य चौराहों व ब्लैक स्पॉट पर लगेंगी आधुनिक ट्रैफिक लाइट्स, इंप्रूवमेंट ट्रस्ट ने शुरू किया काम
