![]()
गुरदासपुर की नबीपुर कॉलोनी से अचानक लापता हुए दो वर्षीय मासूम बच्चे थाना सदर पुलिस ने दो घंटे में सुरक्षित ढूंढ निकाला। पुलिस ने बच्चे को सकुशल उसके परिजनों को सौंप दिया है, जिससे पिछले कई घंटों से गहरे सदमे और चिंता में डूबे परिवार ने राहत की सांस ली है। खेलते-खेलते अचानक लापता हुआ मासूम बच्चे के चाचा गुरप्रीत सिंह उर्फ गोरा ने बताया कि दो वर्षीय दानिश कुमार अचानक घर से गायब हो गया था। कहीं कोई सुराग नहीं लगा, तो उसकी माँ का रो-रोकर बुरा हाल था और पूरे परिवार में कोहराम मच गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए परिजनों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। थाना सदर के प्रभारी इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह ने पुलिस टीम के साथ नबीपुर कॉलोनी में एक सघन तलाशी अभियान शुरू किया। पुलिस टीम ने मामले को बेहद संवेदनशीलता से लेते हुए इलाके के हर एक घर की गहनता से जांच और तलाशी लेनी शुरू की। घर की छत पर सोता मिला बच्चा तलाशी के दौरान मासूम दानिश कुमार कॉलोनी के ही एक घर की छत पर सुरक्षित सोता हुआ मिल गया। पुलिस ने तुरंत बच्चे को अपनी कस्टडी में लिया और बिना देरी किए उसकी बिलखती माँ और परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बच्चे को सही-सलामत वापस पाकर परिजनों के आंसू ख़ुशी में बदल गए। बेहद भावुक हुए परिवार के सदस्यों ने एसएसपी गुरदासपुर आदित्य कुमार, थाना सदर प्रभारी इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह और मौके पर डटी पूरी पुलिस टीम का तहे दिल से आभार व्यक्त किया।
Source link
गुरदासपुर में दो साल का बच्चा लापता:कॉलोनी के ही एक घर की छत पर सोता मिला, पुलिस ने दो घंटे में किया बरामद
