Headlines

गुरदासपुर में पूर्व कांग्रेस यूथ प्रधान, पंचायत सदस्य बीजेपी में:झबकरा में ईसाई परिवारों समेत 20 से ज्यादा परिवार फूल का दाम थामा




गुरदासपुर में दीनानगर विधानसभा क्षेत्र के तहत आते गांव झबकरा में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को उस समय बड़ी मजबूती मिली, जब ईसाई समुदाय से जुड़े परिवारों के साथ-साथ कांग्रेस के पूर्व यूथ प्रधान रवि कुमार और पंचायत सदस्य विजय कुमार की अगुवाई में 20 से अधिक परिवार कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो गए। यह राजनीतिक कार्यक्रम हलका इंचार्ज प्रिंसिपल रेनू कश्यप की अगुवाई में आयोजित किया गया, जहां भाजपा नेताओं ने नए सदस्यों का सिरोपा पहनाकर पार्टी में औपचारिक स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रिंसिपल रेनू कश्यप ने कहा कि पंजाब की जनता अब पुरानी राजनीतिक पार्टियों की नीतियों से तंग आ चुकी है। लोग प्रदेश में शांति, सुरक्षा, चहुंमुखी विकास और मजबूत कानून-व्यवस्था चाहते हैं। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और भाजपा की विकासवादी नीतियों पर जनता का विश्वास लगातार बढ़ रहा है। दीनानगर क्षेत्र में पार्टी का जनाधार दिन-ब-दिन मजबूत हो रहा है, जिसका सीधा लाभ आगामी चुनावों में देखने को मिलेगा। कांग्रेस और AAP की कार्यशैली से निराशा कांग्रेस और सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (AAP) पर हमला बोलते हुए रेनू कश्यप ने कहा कि दोनों ही दलों की कार्यप्रणाली से लोग बेहद निराश हैं। वहीं, भाजपा में शामिल हुए रवि कुमार, विजय कुमार और सुखविंदर सिंह समेत अन्य समर्थकों ने कहा कि वे पार्टी की जनहितैषी नीतियों से प्रभावित होकर इसमें शामिल हुए हैं और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए दिन-रात मेहनत करेंगे। इस मौके पर भाजपा माइनॉरिटी मोर्चा के जिला अध्यक्ष नीट रायल, बहिरामपुर मंडल अध्यक्ष नारायण सैनी, जिला उपाध्यक्ष बलविंदर बबलू और बड़ी संख्या में स्थानीय पार्टी कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *