Headlines

डबवाली में सफाई कर्मचारियों का मुद्दा गरमाया:पार्षद ने सरकार पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप, कहा- आवाज दबाने की कोशिश बर्दाश्त नहीं




सिरसा जिले के डबवाली में वार्ड नंबर 16 के पार्षद सुमित अनेजा ने सफाई कर्मचारियों पर हुई पुलिस कार्रवाई की आलोचना की है। उन्होंने भाजपा सरकार पर कर्मचारियों को उनका हक न देने और वादे पूरे न करने का आरोप लगाया। सुमित अनेजा ने कहा कि सफाई कर्मचारी अपने हक और सरकार की वादाखिलाफी के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। उन्होंने बताया कि धरना-प्रदर्शन करना हर व्यक्ति का लोकतांत्रिक अधिकार है। डबवाली में सफाई कर्मचारियों का आंदोलन शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा था। ‘पुलिस कार्रवाई से उनकी आवाज दबाने की कोशिश की’ अनेजा ने आरोप लगाया कि सरकार ने कर्मचारियों की मांगें मानने के बजाय पुलिस कार्रवाई से उनकी आवाज दबाने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों पर डंडे बरसाना और उन्हें गिरफ्तार करना गलत है। सरकार का यह तरीका बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ‘सफाई कर्मचारियों की मांगों पर ध्यान दे सरकार’ अनेजा ने कहा कि भाजपा सरकार जब भी डरती है, तो पुलिस को आगे करती है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सरकार इसी तरह कर्मचारियों की आवाज दबाने की कोशिश करेगी, तो इसका विरोध होगा। उन्होंने सरकार से सफाई कर्मचारियों की मांगों पर ध्यान देने और जल्द हल निकालने की अपील की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *