महिला के साथ छेड़छाड़ करने और विरोध करने पर उसके पति के साथ मारपीट करने के मामले में सदर थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान छत्तीस भुइयां के पुत्र बिनोद भुइयां के रूप में हुई है। इस संबंध में दो दिन पूर्व सदर थाना में बिनोद भुइयां के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि बिनोद भुइयां उसके घर में घुस गया और उसकी पत्नी के साथ छेड़छाड़ करने लगा। महिला के पति ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि इसी दौरान बिनोद भुइयां ने टांगी से सिकंदर भुइयां पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया।
Source link
महिला से छेड़छाड़ करने का आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल
