Headlines

गुरदासपुर में BJP ने CM का पुतला फूंका:PM मोदी के 25 साल पूरे होने पर निकाली सेवा ज्योति यात्रा; कहा-आप सरकार को सबसे भ्रष्ट




गुरदासपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर भाजपा ने ‘सेवा ज्योति यात्रा’ निकाली। इस दौरान पार्टी नेताओं ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का पुतला फूंका और AAP सरकार को भ्रष्ट बताया। यह यात्रा जालंधर के पूर्व भाजपा विधायक केडी भंडारी के नेतृत्व में निकाली गई, जिसमें जिला अध्यक्ष बघेल सिंह बहिया भी शामिल रहे। नेताओं ने पीएम मोदी की साफ छवि की तारीफ की। उन्होंने कहा कि सीबीआई की रेड से साफ हो चुका है कि AAP सरकार भ्रष्ट है। खुद को ईमानदार बताने वाले मुख्यमंत्री भगवंत मान का चेहरा जनता के सामने आ गया है। पंजाब में AAP का जनाधार खत्म हो चुका भाजपा ने दावा किया कि पंजाब में AAP का जनाधार खत्म हो चुका है और आने वाले समय में राज्य में भाजपा सरकार बनाएगी। नेताओं ने कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए, तरनतारन में सरपंच की हत्या और पुलिस पर हमलों का जिक्र किया। सरकार विफल बताई गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *