Headlines

गुरदासपुर रेलवे स्टेशन पर चला चेकिंग अभियान:यात्रियों के सामान की जांच, संदिग्ध लोगों से पूछताछ, शहर में की गई नाकाबंदी




गुरदासपुर में स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इसके तहत शुक्रवार को गुरदासपुर रेलवे स्टेशन पर पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान एसएसपी आदित्य कुमार, एसपी जुगराज सिंह और डीएसपी पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे। चेकिंग अभियान के तहत, पुलिसकर्मियों ने यात्रियों के बैग और अन्य सामान की गहन जांच की। इसके अतिरिक्त, डॉग स्क्वॉड की मदद से रेलवे स्टेशन के प्रत्येक कोने और संदिग्ध स्थानों की तलाशी ली गई ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। एसएसपी बोले- वांछित अपराधियों को किया जा रहा अरेस्ट इस अवसर पर एसएसपी आदित्य कुमार ने बताया कि, ऑपरेशन प्रहार के तहत गुरदासपुर जिले में अब तक 371 गिरफ्तारियां की गई हैं। विभिन्न मामलों में वांछित आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है, जिससे सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने बताया कि 15 अगस्त के उपलक्ष्य में शहर में विभिन्न स्थानों पर नाके लगाए गए हैं। पुलिस शहर में होने वाली हर गतिविधि पर गंभीरता से नजर रख रही है, खासकर उन तत्वों पर जो अफवाहें फैलाने की कोशिश कर सकते हैं। एसएसपी ने लोगों से अपील की है कि यदि उन्हें शहर में कोई भी शरारती तत्व या संदिग्ध वस्तु दिखाई देती है, तो वे तुरंत पुलिस से संपर्क करें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *