Headlines

गुरमाहा-चोरमारा की बच्चियों ने लोक नृत्य-गीत से मचाया धमाल:जमुई में लाइव म्यूजिक पर दी प्रस्तुति; शांति, विकास और पर्यटन का संदेश दिया




जमुई जिले में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में कभी अति नक्सल प्रभावित रहे गुरमाहा और चोरमारा गांवों की बेटियों ने अपनी लोक कला के जरिए जिले की बदलती तस्वीर पेश की। इन इलाकों की बच्चियों ने पारंपरिक नृत्य और गीतों के माध्यम से शांति, विकास और पर्यटन का संदेश दिया। लोक नृत्य से गूंज उठा रावणेश्वर हॉल रावणेश्वर हॉल में आयोजित कार्यक्रम में गुरमाहा और चोरमारा गांव की बच्चियों ने सबसे पहले पारंपरिक लोक नृत्य प्रस्तुत किया। उनकी प्रस्तुति पर पूरा हॉल तालियों से गूंज उठा। इसके बाद बच्चियों ने जमुई के गांवों, प्राकृतिक सुंदरता और इको-टूरिज्म से जुड़े लोकगीत प्रस्तुत किए। लोक संस्कृति और प्रकृति से जुड़ी इस प्रस्तुति ने दर्शकों को भावुक कर दिया। सरकारी स्कूलों के बच्चों ने दिखाई प्रतिभा जिला प्रशासन की ओर से आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में सरकारी विद्यालयों के बच्चों ने गायन, वादन, नृत्य और अभिनय की शानदार प्रस्तुतियां दीं। जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में रावणेश्वर हॉल दर्शकों से खचाखच भरा रहा। रिकॉर्डेड म्यूजिक की जगह लाइव प्रस्तुति कार्यक्रम की खास बात यह रही कि बच्चों ने रिकॉर्डेड संगीत के बजाय लाइव गायन और वादन के साथ प्रस्तुतियां दीं। विद्यार्थियों के साथ संगीत शिक्षकों ने भी मंच पर सहयोग किया। इससे सरकारी विद्यालयों में संगीत शिक्षा के सकारात्मक परिणाम भी सामने आए। भगत सिंह और आजाद के बलिदान पर नाटक अन्य विद्यालयों के बच्चों ने भी देशभक्ति और सामाजिक मुद्दों पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किए। भगत सिंह और चंद्रशेखर आजाद के बलिदान पर आधारित नाटक के जरिए राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया गया। वहीं, बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति पर एक छात्रा की प्रस्तुति ने लोगों को भावुक कर दिया। कजरी, संथाली नृत्य और अन्य लोक प्रस्तुतियों ने भी दर्शकों का मन मोह लिया। सही अवसर मिले तो गांव के बच्चे भी छा सकते हैं यह कार्यक्रम इस बात का उदाहरण बना कि सरकारी विद्यालयों के बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। सही मार्गदर्शन और अवसर मिलने पर गांवों के बच्चे भी बड़े मंच पर अपनी पहचान बना सकते हैं। गुरमाहा और चोरमारा की बेटियों की प्रस्तुति ने जमुई में शांति, विकास और सामाजिक बदलाव की एक नई तस्वीर पेश की। कार्यक्रम से जुड़ी अन्य तस्वीरें…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *