Headlines

गुरुकुल भारती में हर्षोल्लास से मनी जन्माष्टमी




लोहरदगा|गुरुकुल भारती विद्यालय परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मौके पर विद्यालय परिसर में भगवान श्रीकृष्ण की मनमोहक झांकी प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम में कक्षा प्री नर्सरी से लेकर कक्षा 3 तक के बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने राधा-कृष्ण की वेशभूषा धारण कर सभी का मन मोह लिया। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप में सुंदर प्रस्तुतियां दीं। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत गीत, नृत्य व सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। विद्यालय के शिक्षकों ने विद्यार्थियों को भगवान श्रीकृष्ण के जीवन, उनके आदर्शों व श्रीमदभगवद्गीता के संदेश के बारे में बताया। विद्यालय परिवार ने सभी को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं और विद्यार्थियों को भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के संचालन में सभी शिक्षिकाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम के दौरान चेयरमैन, डायरेक्टर, प्रिंसिपल सहित शिक्षक शिक्षिकाओं व छात्र छात्राएं मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *