Headlines

गुरुग्राम में बदमाश पकड़ने आए यूपी के पांच पुलिसकर्मी सस्पेंड:बाथरूम में घुसकर एक बदमाश ने मार ली थी गोली, हरियाणा पुलिस को सूचना नहीं दी




गुरुग्राम में वांटेड बदमाश की गिरफ्तारी के लिए दबिश देने पहुंची बिजनौर पुलिस की कार्रवाई के दौरान एक युवक की मौत के मामले में पांच पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया है।। जांच में पाया गया कि गैर-राज्य में दबिश से पहले निर्धारित प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया और न ही गुरुग्राम पुलिस को इस बारे में सूचना दी गई। जिसके बाद बिजनौर के एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने नांगल थाने के दरोगा हरस्वरूप शर्मा और कांस्टेबल सुजीत कुमार, रोहित कुमार, अरुण राजौरा व पवन कुमार को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया। दरअसल नांगल थाना क्षेत्र के तिसोतरा गांव निवासी पंकज कुमार इसी थाने के एक केस में वांटेड है। 25 अगस्त की रात पुलिस को सूचना मिली कि वह गुरुग्राम के राजीव नगर में अपने दोस्त डिकेन्द्र उर्फ डीके के किराए के कमरे में रह रहा है। सूचना के आधार पर नांगल थाने की टीम गुरुग्राम पहुंची। पुलिस टीम में दरोगा हरस्वरूप शर्मा के साथ चार कांस्टेबल शामिल थे। आरोप है कि गुरुग्राम जाने से पहले टीम ने न तो थाने में रवानगी दर्ज कराई और न ही इस कार्रवाई की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। गुरुग्राम पुलिस को भी दबिश के बारे में सूचित नहीं किया गया। युवक ने खुद को गोली मारी पुलिस टीम जब डिकेन्द्र उर्फ डीके के कमरे पर पहुंची तो वहां पंकज और डिकेन्द्र दोनों मौजूद थे। पुलिस के मुताबिक कार्रवाई के दौरान पुलिसकर्मियों और दोनों युवकों के बीच खींचतान शुरू हो गई। इसी दौरान डिकेन्द्र ने बाथरूम में घुसकर पिस्तोल से अपने पेट में गोली मार ली। गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पुलिसकर्मियों ने अपने थाना प्रभारी और वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी। मामला सामने आने के बाद बिजनौर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी गुरुग्राम पहुंचे और पुलिस अधिकारियों से घटनाक्रम की जानकारी ली। युवक ने खुद को गोली मारी पुलिस टीम जब डिकेन्द्र उर्फ डीके के कमरे पर पहुंची तो वहां पंकज और डिकेन्द्र दोनों मौजूद थे। पुलिस के मुताबिक कार्रवाई के दौरान पुलिसकर्मियों और दोनों युवकों के बीच खींचतान शुरू हो गई। इसी दौरान डिकेन्द्र ने बाथरूम में घुसकर पिस्तोल से अपने पेट में गोली मार ली। गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पुलिसकर्मियों ने अपने थाना प्रभारी और वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी। मामला सामने आने के बाद बिजनौर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी गुरुग्राम पहुंचे और पुलिस अधिकारियों से घटनाक्रम की जानकारी ली। सिविल ड्रेस में आए थे पुलिसकर्मी यूपी पुलिस के 4 जवान सिविल ड्रेस में उसे पकड़ने के लिए पहुंचे। इस समय फ्लैट में डीगेंद्र की गर्लफ्रेंड, उसकी बहन और पंकज मौजूद थे। पुलिस ने जैसे ही गेट खटखटाया, पंकज और डीगेंद्र डर गए। दोनों वॉशरूम में जाकर छिप गए। जहां गोली लगने से डीगेंद्र की मौत हो गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *