![]()
लुधियाना में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा का आज पांचवां और अंतिम दिन है। कथा ग्लाडा मैदान में दोपहर 12 से 2 बजे तक होगी। इसके बाद धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री वापस बागेश्वर धाम लौट जाएंगे। दो दिन पहले कथा के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा की गई कुछ टिप्पणियों को लेकर विवाद हो गया था। इस पर पंजाब के शाही इमाम मुहम्मद उस्मान रहमानी लुधियानवी और पंजाब क्रिश्चियन यूनाइटेड फेडरेशन के प्रेजिडेंट अल्बर्ट दुआ ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की टिप्पणियों पर एतराज जताया था। आज शाही इमाम द्वारा जामा मस्जिद में समस्त मुस्लिम समुदायों के नेताओं की इमरजेंसी बैठक रखी गई है। बैठक रात में होगी। शाही इमाम ने मंगलवार को मांग की थी कि शास्त्री माफी मांगें, नहीं तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, क्रिश्चियन फेडरेशन के प्रेजिडेंट ने कहा था कि शास्त्री जी अपने इमोशन पर थोड़ा लगाम रखें। उन्होंने पूरी क्रिश्चियन कम्युनिटी को लुधियाना में इकट्ठा होने को कहा था। 3 पॉइंट में पढ़ें क्या बोले धीरेंद्र शास्त्री… पहले दिया था ये बयान
धीरेंद्र शास्त्री की लुधियाना में 5 दिवसीय श्री हनुमंत कथा चल रही है। इसी दौरान उन्होंने कथित तौर पर दोनों धर्मों को लेकर कुछ टिप्पणियां कीं। उन्होंने कहा कि जब आप सनातन धर्म में पैदा हुए हो तो हली-उल्लाह वालों के पास जाने की जरूरत नहीं। जो अपने पड़ोसी को बाप कहते हैं, भैया को सैंया बना लेते हैं, वह किसी काम के नहीं होते।
Source link
लुधियाना में हनुमान कथा का अंतिम दिन:शाही इमाम ने बुलाई इमरजेंसी बैठक, धीरेंद्र शास्त्री बोले- धर्म के खिलाफ नहीं, सनातन का प्रचार कर रहा
