![]()
जीरकपुर स्थित ‘D9 एल्कलाइन वाटर’ कंपनी में पैसे इन्वेस्ट कराकर तीन गुना मुनाफा कमाने का लालच देकर पिंजौर के एक युवा अकाउंटेंट से 52 लाख रुपये ठगने का बड़ा मामला सामने आया है। आरोपियों ने पीड़ित को क्रिप्टो ऐप्स, फर्जी आईडी और लग्जरी लाइफस्टाइल का झांसा देकर अपने जाल में फंसाया। पीड़ित की शिकायत पर एंटी एमिग्रेशन फ्रॉड यूनिट, पंचकूला की जांच रिपोर्ट के बाद पिंजौर थाना पुलिस ने 6 आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत धोखाधड़ी, साजिश और धमकी देने का मामला दर्ज किया है। कैसे बनाया शिकार: पानी के डेमो से लेकर दुबई टूर तक का दिखाया सपना टेलीग्राम और इंटरनेशनल नंबरों से करते थे ठगी पीड़ित शुभम ने बताया कि यह एक बड़ा गिरोह है, जो एमएलएम (MLM) और पोंजी स्कीम चलाकर लोगों को ठगता है। ये लोग बड़े-बड़े सेमिनार करके अपनी हाई-एंड लाइफस्टाइल दिखाते हैं और बाद में टेलीग्राम व इंटरनेशनल वर्चुअल नंबरों से संपर्क करते हैं। पीड़ित इस समय भारी कर्ज में डूब चुका है और मानसिक रूप से परेशान है।
Source link
D9 एल्कलाइन कंपनी के नाम पर 52 लाख की ठगी:पंचकूला में अकाउंटेंट है पीड़ित, बिस्लेरी से बड़ा ब्रांड बनाने का दिखाया सपना
