![]()
जगत गुरु श्री गुरु नानक देव जी और माता सुलखनी जी के विवाह पर्व पर ऐतिहासिक गुरुद्वारा सतकरतारियां साहिब में महान अमृत संचार होगा। यह आयोजन धर्म प्रचार कमेटी, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा 14 सितंबर, सोमवार को सुबह 10 बजे करवाया जाएगा। यह जानकारी विवाह पर्व के मुख्य प्रबंधक और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य गुरिन्द्रपाल सिंह गोरा ने दी। गुरिन्द्रपाल सिंह गोरा ने बताया कि श्री अकाल तख्त साहिब से पांच प्यारे साहिबान खास तौर पर पहुंचेंगे। वे खंडे बाटे का अमृत तैयार कर अमृत चाहने वालों को देंगे। जत्थेदार गोरा ने यह भी बताया कि अमृत संचार के दौरान धर्म प्रचार कमेटी, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से अमृत ग्रहण करने वालों को मुफ्त ककार दिए जाएंगे। इस मौके पर गुरतिन्द्रपाल सिंह भाटिया (एडीशनल मैनेजर सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब श्री दरबार साहिब अमृतसर), जगदीप सिंह धारोवाली (मैनेजर गुरुद्वारा श्री कंध साहिब, गुरुद्वारा श्री डेहरा साहिब सतकरतारियां साहिब), भाई गुरमुख सिंह खालसा (प्रचार धर्म प्रचार कमेटी), भाई कपिल दीप सिंह (प्रचारक धर्म प्रचार कमेटी), चेतन सिंह जंडू (सुपरवाइजर शिरोमणि कमेटी), दविन्द्र सिंह लाली बाजवा (मैनेजर गुरुद्वारा ओठियां साहिब), हरप्रीत सिंह, दलजीत सिंह कादियां, कुलदीप सिंह संगरावां और सिमरतपाल सिंह भाटिया मौजूद थे।
Source link
गुरुद्वारा सतकरतारियां साहिब में 14 सितंबर को अमृत संचार:गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व पर धर्म प्रचार कमेटी कराएगी, पांच प्यारे साहिबान देंगे अमृत
