अजमेर में रिटायर्ड डॉक्टर महेंद्र जैन (69) और उनकी पत्नी रिटायर्ड टीचर सुचित्रा जैन (66) से लूट की कोशिश हुई। दोनों शनिवार रात 8 बजे वैशाली नगर से स्कूटी पर सिविल लाइंस स्थित घर लौट रहे थे। घर से 100 मीटर पहले बाइक पर आए 2 बदमाशों ने महिला के गले से
.
झपट्टा मारते ही बदमाशों की बाइक स्पीड ब्रेकर पर अनियंत्रित होकर गिर गई। दंपती भी स्कूटी से सड़क पर गिर गए। बाइक गिरने के बाद पीछे बैठा बदमाश उठा और सड़क पर गिरी सुचित्रा जैन की तरफ दौड़ा। नकली पिस्तौल तानकर धमकाया और गले से चेन तोड़ ली।
महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों को आता देख पिस्तौल लहरा रहा बदमाश भागने लगा, लेकिन लोगों ने पकड़कर पिटाई कर दी। वहीं, दूसरा बदमाश नकली बंदूक दिखाते हुए मौके से भाग निकला। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है।
तस्वीरों में देखिए पूरा घटनाक्रम…

बदमाशों ने स्कूटी पर बैठी महिला के गले से चेन तोड़ने की कोशिश की। इस दौरान बदमाशों की बाइक गिर गई।

एक बदमाश दौड़कर सड़क पर गिरी महिला के पास पहुंचा और गले से चेन तोड़ ली। दूसरा बदमाश बाइक पर बैठा था।

महिला के शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोग दौड़कर आए और एक बदमाश को पकड़ लिया, जबकि दूसरा मौके से भाग गया।

लोगों ने बदमाश को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। पुलिस के आने पर उसके हवाले कर दिया।
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया, थाने ले गई
घटना की सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाने से कॉन्स्टेबल रामावतार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले गए। पुलिस ने मौके से बदमाशों की बाइक और नकली पिस्तौल को बरामद किया है।

आरोपी के पास से निकली पिस्तौल बरामद की गई।
रिपोर्ट मिलने के बाद होगी कार्रवाई
सिविल लाइन थाना प्रभारी शंभू सिंह ने बताया- स्कूटी सवार दंपती से लूट के कोशिश की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। स्थानीय लोगों ने एक आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। उससे पूछताछ की जा रही है और फरार साथी की तलाश की जा रही है। फिलहाल पीड़ित दंपती की ओर से लिखित शिकायत नहीं दी गई है। शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
ये खबर भी पढ़ें
महिला के हाथ से मोबाइल छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश,VIDEO:बेटी को आइसक्रीम दिलाकर लौट रही थी घर, पति पकड़ने के लिए पीछे भागा

अजमेर में बाइक पर आए बदमाशों ने महिला के हाथ से मोबाइल छीन लिया। महिला बेटी को आइसक्रीम दिलाकर घर लौट रही थी। बेटी उसकी गोद में थी। महिला मोबाइल पर बात करते-करते चल रही थी। उसका पति पीछे चल रहा था। इस बीच पीछे से बाइक पर दो बदमाश आए और मोबाइल छीनकर भाग गए। (पूरी खबर पढ़ें)
