Headlines

गुरु रविदास की राष्ट्रीय कलश यात्रा मंडी पहुंची:विधायक अनिल शर्मा व इंद्र सिंह गांधी ने किया अभिनंदन; फूलों की वर्षा कर स्वागत




संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में काशी (वाराणसी) से लाई गई पावन मिट्टी से सुशोभित राष्ट्रीय कलश यात्रा गुरुवार को मंडी पहुंची। यहां सदर विधायक अनिल शर्मा और इंद्र सिंह गांधी सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने यात्रा का भव्य स्वागत किया। यात्रा के नेरचौक पहुंचने पर सदर विधायक इंद्र सिंह गांधी ने कार्यकर्ताओं के साथ इसका स्वागत किया। इसके बाद सकोडी चौक पर सदर विधायक अनिल शर्मा और भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूलों की वर्षा कर कलश यात्रा का अभिनंदन किया। सकोडी चौक से निकली शोभायात्रा श्रद्धालुओं के साथ संत रविदास मंदिर पहुंची। मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना, कीर्तन और प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा गया और पूरे मार्ग पर धार्मिक वातावरण बना रहा। न्याय, मानवता और भाईचारे का दिया संदेश इस अवसर पर विधायक अनिल शर्मा ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी ने समरसता, समानता, सामाजिक न्याय, मानवता और भाईचारे का जो संदेश दिया, वह आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने जोर दिया कि संत गुरु रविदास जी के विचार समाज को एकजुट करने और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने का कार्य करते हैं। संत गुरु रविदास जी के आदर्शों को अपनाएं विधायक इंद्र सिंह गांधी ने कहा कि संत गुरु रविदास जी के आदर्शों को अपनाकर ही समरस और सशक्त समाज का निर्माण संभव है। उन्होंने युवाओं से संत गुरु रविदास जी के विचारों को अपने जीवन में आत्मसात कर राष्ट्र निर्माण और समाज सेवा में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। यात्रा जोगिंदर नगर के लिए रवाना यात्रा के संबंध में जानकारी देते हुए प्रियन्ता शर्मा ने बताया कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में निकाली जा रही यह राष्ट्रीय कलश यात्रा समरसता, समानता और सामाजिक न्याय का संदेश लेकर प्रदेशभर के विभिन्न जिलों का भ्रमण कर रही है। उन्होंने बताया कि मंडी के बाद यात्रा जोगिंदर नगर के लिए रवाना हुई, जहां इसका भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *