Headlines

गैंगवार में युवक को घसीट-घसीट कर पीटा, हाथ-पैर तोड़े:हरियाणवी सॉन्ग 'बच सके तो बच' लगा VIDEO डाला; हाथ जुड़वा शिकारी जिंदाबाद बुलवाया




हरियाणा के फतेहाबाद में गैंगवार की रंजिश में एक युवक की लाठी-डंडों से बेरहमी से पिटाई की गई। इसके बाद हरियाणवी सिंगर अमित सैनी रोहतकिया के सॉन्ग डैड (DAD) के बोल- ‘दीवार पर है फोटो तेरी और फोटो पर है माला, बच सके तो बच तेरा राम है रुखाला’, लगाकर इसके वीडियो सोशल मीडिया पर डाले गए है। इनमें दिखाई दे रहा है कि युवक को एक कमरे में बंद किया गया है। उस पर कई लोग ताबड़तोड़ लाठियों से वार कर रहे हैं। युवक तड़प रहा है और रहम करने की गुहार लगा रहा है। मगर, हमलावर उसे घसीट-घसीट कर पीट रहे हैं। हमलावर उससे जबरदस्ती बुलवा रहे है कि “शिकारी गैंग जिंदाबाद” बोल। युवक यह बात बोलते हुए कहता है कि भाई छोड़ दे, गलती हो गई। इसके बाद अधमरी हालत में उसे छोड़ दिया जाता है। इसके बाद इंस्टाग्राम पर रतिया 307 नाम की आईडी से एक और वीडियो पोस्ट किया गया है, जिसमें कहा गया- टुन्ना को पेल (पीट) दिया। पोपल तेरे को तो मारेंगे। जो भी सपोर्ट में आएगा या पता लेने जाएगा ,उसको भी बख्शा नहीं जाएगा। उधर, वीडियो सामने आने के बाद पुलिस एक्टिव हुई और अस्पताल पहुंच कर युवक टुन्ना के बयान दर्ज किए। पता चला कि युवक के पूरे शरीर में फ्रैक्चर हैं। फिलहाल, पुलिस से पूरे मामले को गैंगवार की रंजिश से ही जोड़कर देख रही है। युवक की पिटाई के PHOTO यहां सिलसिलेवार ढंग से जानिए पूरा घटनाक्रम… पुलिस की ढिलाई पर उठे सवाल, परिवार दहशत में स्थानीय लोगों का आरोप है कि इलाके में पुलिस गश्त और मुस्तैदी न के बराबर है। वारदात के वक्त डायल 112 को सूचना दी गई थी, लेकिन पुलिस की गाड़ियां मौके पर देर से पहुंचीं। तब तक हमलावर रंजीत को अधमरी हालत में छोड़कर फरार हो चुके थे। इस वारदात से घायल के परिवार में दहशत है। पुलिस प्रवक्ता बोले- युवक के बयान दर्ज, कार्रवाई जारी उधर, पुलिस प्रवक्ता विनोद कुमार ने बताया कि घटना का संज्ञान ले लिया गया है। युवक अग्रोहा में उपचाराधीन है। रतिया पुलिस की एक टीम घायल के बयान दर्ज करने के लिए अग्रोहा पहुंच चुकी है। बयानों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ———————— ये खबर भी पढ़ें… एनकाउंटर में पकड़े बदमाश का ACP ने गाल थपथपाया:बोले-तेरे को मरना चाहिए था; सोनीपत पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस पर फायरिंग के बाद दबोचा हरियाणा के सोनीपत में प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस पर फायरिंग कर भाग रहे दो बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग की, जिसमें दोनों बदमाश टांगों में गोली लगने से घायल हो गए। इसके बाद पुलिस ने उन्हें काबू कर लिया। (पूरी खबर पढ़ें)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *