Headlines

गैंगस्टर जग्गू का करीबी FBI की मोस्ट वांटेंड सूची में:नीतिश पर है मर्डर-हथियार सप्लाई के आरोप, अरेस्ट वारंट हो चुका है जारी




पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने उसके करीबी नीतिश कौशल उर्फ ‘लाला’ को अपनी मोस्ट वांटेड सूची में शामिल किया है। नीतिश कौशल पर अमेरिका के कैलिफोर्निया समेत अन्य क्षेत्रों में जग्गू भगवानपुरिया गैंग के लिए अपहरण, हत्या, जबरन वसूली, मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध हथियारों की सप्लाई और अन्य संगठित अपराधों में शामिल होने के आरोप हैं। इससे पहले 25 जून 2026 को यूनाइटेड स्टेट्स डिस्ट्रिक्ट कोर्ट, सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट ऑफ कैलिफोर्निया ने उसके खिलाफ अमेरिका के RICO कानून के तहत संघीय गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। अब नीतिश कौशल के बारे में जानिए एफबीआई की चेतावनी एफबीआई ने नीतिश कौशल को हथियारबंद और बेहद खतरनाक श्रेणी में रखा है। एजेंसी के अनुसार, वह गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल सकता है और फरार रहने का प्रयास कर सकता है। एफबीआई ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को उसके संबंध में कोई जानकारी मिलती है तो वे खुद कोई कार्रवाई न करें, बल्कि तुरंत संबंधित कानून प्रवर्तन एजेंसियों को इसकी सूचना दें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *