![]()
जयदेवी में एक व्यावसायिक शिक्षिका ने अपने निजी क्वार्टर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस मामले में पुलिस ने मृतका के पति, सास, ससुर और ननद के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर चारों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना पुलिस थाना बीएसएल कॉलोनी क्षेत्र के अंतर्गत हुई। मृतका की पहचान सरकाघाट तहसील के गांव बारू, डाकघर सधोट निवासी आशिम के रूप में हुई है। वह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जयदेवी तहसील सुंदरनगर में व्यावसायिक शिक्षक के पद पर कार्यरत थीं और अपने पति के साथ जयदेवी स्थित एक निजी क्वार्टर में रह रही थीं। पुलिस को दी गई शिकायत में मृतका के मायके पक्ष से सुंदरनगर तहसील के भोजपुर निवासी आशिद पुत्र सुलेमान अंसारी ने आरोप लगाए हैं। शिकायतकर्ता के अनुसार, मृतका को उसके पति, सास, ससुर और ननद द्वारा लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था, जिससे तंग आकर उसने यह कदम उठाया। शिकायत के आधार पर पुलिस थाना बीएसएल कॉलोनी में 14 जुलाई 2026 को अभियोग संख्या 92/26 भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 108, 85 और 3(5) के तहत दर्ज किया गया है। सभी पहलुओं की जांच कर रही पुलिस पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के पति, सास, ससुर और ननद को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है और पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए साक्ष्य जुटा रही है। जांच के आधार पर करेंगे कार्रवाई: पुलिस पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जांच पूरी होने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वर्तमान में परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों की भी गहनता से जांच की जा रही है।
Source link
सरकाघाट की महिला टीचर ने सुंदरनगर में किया सुसाइड:पति के साथ किराए के मकान में रहती थीं; पति समेत ससुराल के 4 सदस्य गिरफ्तार
