Headlines

देवास में बाबा मनकामनेश्वर की नगर भ्रमण सवारी:15 साल से निभ रही परंपरा, पालकी के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु; शहर जयकारों से गूंजा




देवास में बाबा मनकामनेश्वर महाराज की नगर भ्रमण सवारी निकली। मनकामनेश्वर मंदिर से शुरू हुई इस सवारी में शहर की सड़कें श्रद्धालुओं से भर गईं। मनकामनेश्वर सेवा समिति के तत्वावधान में विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद बाबा की सवारी प्रारंभ हुई। आकर्षक पालकी में विराजित बाबा के दर्शन के लिए जगह-जगह भक्त उमड़े। श्रद्धालुओं ने विभिन्न मार्गों से निकली सवारी का स्वागत किया, पुष्प अर्पित किए और जयकारे लगाए। मनकामनेश्वर सेवा समिति के संजय शुक्ला ने बताया कि बाबा मनकामनेश्वर महाराज की नगर भ्रमण की यह परंपरा पिछले 15 वर्षों से लगातार निभाई जा रही है। प्रतिवर्ष बाबा को पालकी में विराजित कर नगर भ्रमण कराया जाता है। यह आयोजन अब देवास की धार्मिक आस्था और नगर परंपरा का हिस्सा बन चुका है। सवारी के माध्यम से देवास शहर सहित पूरे प्रदेश की सुख-शांति, समृद्धि और मंगल की कामना की गई। विभिन्न मार्गों से भ्रमण के बाद बाबा की सवारी पुन: मनकामनेश्वर मंदिर पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *