![]()
गोंडा में मंगलवार रात करीब 9:30 बजे हल्की हवाओं के साथ तेज बारिश शुरू हुई, जो बुधवार सुबह 5 बजे तक रुक-रुककर होती रही। करीब 8 घंटे में जिले में 30 MM बारिश दर्ज की गई। बारिश के बाद तापमान गिरकर 27 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इससे किसानों को राहत मिली है, वहीं लोगों को उमस भरी गर्मी से भी राहत मिली। उमस भरी गर्मी से मिली राहत, फसलों को भी फायदा मंगलवार सुबह से ही जिले में उमस बनी हुई थी। इससे लोग परेशान थे। रात में हुई बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया और उमस से राहत मिली। बारिश से खेतों में खड़ी फसलों को भी फायदा होने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने अगले तीन घंटे के लिए हल्की हवाओं के साथ तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों तक जिले के कुछ इलाकों में हल्की हवाओं के साथ मध्यम से तेज बारिश हो सकती है। 1 जून से अब तक 6% कम बारिश मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 1 जून से 2 सितंबर 2026 तक गोंडा में औसतन 694.7 MM बारिश होनी चाहिए थी। इसके मुकाबले अब तक 650.8 MM बारिश हुई है। यानी सामान्य के मुकाबले करीब 6% कम बारिश दर्ज की गई है। मंगलवार शाम को भी तीन घंटे के भीतर 15 MM बारिश दर्ज की गई थी। जिला आपदा प्रबंधन विशेषज्ञ राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि अगस्त के अंतिम दिनों में अच्छी बारिश हुई है। इससे बारिश के आंकड़ों में काफी हद तक सुधार हुआ है। उन्होंने सितंबर में भी अच्छी बारिश होने की उम्मीद जताई।
कलेक्ट्रेट में बनाया गया आपदा नियंत्रण कक्ष बारिश और खराब मौसम को देखते हुए गोंडा जिला कलेक्ट्रेट में आपदा नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। यहां लोग बारिश, जलभराव समेत आपदा से जुड़ी किसी भी समस्या की सूचना दे सकते हैं।
Source link
गोंडा में 8 घंटे में 30 एमएम बारिश:तापमान 27 डिग्री सेल्सियस पहुंचा, अगले 3 घंटे के लिए अलर्ट जारी
