Headlines

गोंदिया नप अध्यक्ष 55 किमी साइकिल से कोटेश्वर धाम पहुंचे:दोस्तों के साथ सेहत-पर्यावरण को बचाने का दिया संदेश, अब उज्जैन जाएंगे




गोंदिया नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष सचिन भाऊ शेंडे रविवार को अपने दोस्तों के साथ 55 किलोमीटर साइकिल चलाकर बालाघाट जिले के ऐतिहासिक कोटेश्वर धाम पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान कोटेश्वर का पूजन कर देश की सुख-समृद्धि की कामना की। अध्यक्ष सचिन भाऊ शेंडे ने बताया कि वे वर्ष 2020 से अपने दोस्तों घनश्याम उके, मनोज बिसेन, कारगिल युद्ध में पैर गंवाने वाले पूर्व सैनिक उदयभान निर्वाण, निखिल बहेकार और अशोक मेश्राम के साथ साइकिल से धार्मिक स्थलों की यात्रा करते हैं। जून में वे 872 किलोमीटर दूर पंढरपुर वारी के दर्शन करने गए थे। अब, वे साइकिल से उज्जैन की यात्रा की तैयारी कर रहे हैं। क्या संदेश दिया गया यात्रा से? साइकिल से धार्मिक यात्रा के उद्देश्य पर उन्होंने बताया कि देश पर्यावरण प्रदूषण से जूझ रहा है और युवा नशे का शिकार होकर अपनी सेहत बिगाड़ रहे हैं। वे राजनीतिक सेवा के साथ ही साइकिल यात्रा के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और स्वास्थ्य का संदेश दे रहे हैं, ताकि युवा पीढ़ी इसे समझे और अपनाए। बालाघाट जिले का लांजी स्थित कोटेश्वर धाम भगवान शिव के 108 शिवलिंगों में से एक माना जाता है। प्रतिवर्ष सावन मास में न केवल जिले से, बल्कि पड़ोसी महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां भगवान कोटेश्वर के दर्शन और आशीर्वाद लेने आते हैं। सावन सोमवार से कांवड़ियों द्वारा भगवान का जलाभिषेक शुरू हो जाएगा, जिसके लिए मंदिर समिति ने पूरी तैयारी कर ली है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *