Headlines

गोड्डा में ट्रेन से कटकर युवक की मौत:रात में निकला था घर से; गोड्डा-दुमका रेल मार्ग के पास हुआ हादसा, ग्रामीणों ने की मुआवजे की मांग




गोड्डा जिले के पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र स्थित हरियारी गांव के पास गोड्डा-दुमका रेल मार्ग पर अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद मंगलवार की सुबह रेलवे ट्रैक के पास सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की। घटना पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र में हुई दरअसल, यह पूरा मामला पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के हरियारी गांव के रसिक टोला के पास का है। मृतक की पहचान 22 वर्षीय अभिषेक मुर्मू, पिता प्रेमलाल मुर्मू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि घटना देर रात की है। अभिषेक रात में खाना खाने के बाद घर से बाहर निकला था, लेकिन इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा। सुबह रेलवे ट्रैक के पास उसका शव मिलने की सूचना से गांव में सनसनी फैल गई। गुजरात में करता था मजदूरी घटना की जानकारी मिलते ही पोड़ैयाहाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों से बातचीत कर शव को कब्जे में लिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए गोड्डा सदर अस्पताल भेज दिया गया। बताया गया कि मृतक के परिवार की आर्थिक स्थिति काफी दयनीय है। मृतक के पिता पिछले करीब पांच वर्षों से गुजरात में मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं। अभिषेक एक भाई और बहन में बड़ा था वहीं, मामले को लेकर पोड़ैयाहाट थाना के एएसआई मनोज यादव ने बताया कि अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हुई है। शव से गायब मिला एक पैर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है, वही मुर्मू पूर्व मुखिया सुशील कुमार ने बताया कि अभिषेक रात में खाना खाने के बाद घर से निकला था, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। सुबह उसकी मौत की खबर सामने आई। मृतक के सिर पूरी तरह चूर हो गया हैं और एक पैर भी नहीं मिला है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है और परिजनों के लिए मुआवजे की मांग की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *